HTET 2024 Registration: हरियाणा टेट पंजीकरण का कल अंतिम दिन, bsehhtet.com पर करें आवेदन, करेक्शन तिथि जानें
Santosh Kumar | November 14, 2024 | 09:33 AM IST | 2 mins read
अधिसूचना में कहा गया है कि तय तिथि के बाद किसी भी संशोधन/परिवर्तन की अनुमति नहीं दी जाएगी और कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
नई दिल्ली: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (बीएसईएच) कल यानी 15 नवंबर को हरियाणा टेट (एचटीईटी 2024) परीक्षा के लिए आवेदन विंडो बंद कर देगा। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक पीआरटी, टीजीटी, पीजीटी पात्रता के लिए आवेदन नहीं किया है, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bsehhtet.com के जरिए आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। एचटीईटी 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया इस लेख में आगे दी गई है।
इससे पहले जारी अधिसूचना के अनुसार आवेदन की अंतिम तिथि 14 नवंबर तय की गई थी, लेकिन 13 नवंबर को बोर्ड ने एक नोटिस जारी कर आवेदन की तिथि 1 दिन बढ़ाकर 15 नवंबर कर दी। बोर्ड ने आवेदन सुधार विंडो की तिथि भी बढ़ा दी है।
HTET 2024 Application Form: करेक्शन 16 नवंबर से
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने अभ्यर्थियों को अपने आवेदन में सुधार करने के लिए 16 से 17 नवंबर तक का समय दिया है। अभ्यर्थी ऑनलाइन अपने नाम, माता-पिता के नाम, जन्मतिथि, ईमेल आईडी, लिंग और आधार नंबर में सुधार कर सकते हैं।
अधिसूचना में कहा गया है कि तय तिथि के बाद किसी भी संशोधन/परिवर्तन की अनुमति नहीं दी जाएगी और इस संबंध में कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
Also read HTET 2024 Registration: हरियाणा टेट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन जारी, जानें शुल्क, आवेदन प्रक्रिया
HTET Exam Date 2024; परीक्षा तिथि 7-8 दिसंबर
एचटीईटी 2024 लेवल-1, 2 और 3 की परीक्षाएं 7-8 दिसंबर को होंगी। लेवल-3 की परीक्षा 7 दिसंबर को दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक और लेवल-2 की परीक्षा 8 दिसंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी।
इसके अलावा लेवल-1 की परीक्षा दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार पात्रता और शुल्क से जुड़ी जानकारी के लिए आधिकारिक पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।
यदि उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करते समय किसी तकनीकी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है, तो वे हेल्पलाइन नंबर 8938001176, 8958001178, या ईमेल आईडी htethelpdesk@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल