Trusted Source Image

CRPF Sports Quota Recruitment 2026 Notification: सीआरपीएफ खेल कोटा भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 12 अक्टूबर से आवेदन

Saurabh Pandey | September 22, 2026 | 06:45 PM IST | 1 min read

सीआरपीएफ ने खेल कोटा भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इन रिक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 अक्टूबर से शुरू होगी।

सीआरपीएफ खेल कोटा भर्ती 2026 के तहत कुल 521 रिक्तियों का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। (आधिकारिक वेबसाइट)
सीआरपीएफ खेल कोटा भर्ती 2026 के तहत कुल 521 रिक्तियों का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने स्पोर्ट्स कोटा 2026 के तहत हेड कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) और कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 अक्टूबर से शुरू होगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 11 नवंबर 2026 (रात 11:59 बजे) तक अपने ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने के बाद उम्मीदवार 12 से 14 नवंबर तक इसमें त्रुटियां (यदि हों) सुधार सकते हैं।

सीआरपीएफ हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 से 23 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

CRPF Sports Quota Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता

सीआरपीएफ हेड कांस्टेबल के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय से 10+2 या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए। वहीं कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) पदों के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिकुलेशन (10वीं) या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए। जिन अभ्यर्थियों के पास 11 नवंबर 2026 तक निर्धारित आवश्यक शैक्षणिक योग्यता नहीं है, वे आवेदन करने के पात्र नहीं होंगे।

Also read RRB NTPC UG Recruitment 2026 Notification: आरआरबी एनटीपीसी यूजी भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 15 अक्टूबर से आवेदन

CRPF Sports Quota Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

श्रेणी
आवेदन शुल्क
अनारक्षित, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस (पुरुष)
100 रुपये
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, भूतपूर्व सैनिक, महिला (सभी श्रेणियां)
निःशुल्क
भुगतान का माध्यम
ऑनलाइन

CRPF Sports Quota Recruitment 2026: रिक्तियों की संख्या

सीआरपीएफ खेल कोटा भर्ती 2026 के तहत कुल 521 रिक्तियों का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इनमें हेड कांस्टेबल (जीडी) के लिए 182 पद और कांस्टेबल (जीडी) के लिए 339 पद रखे गए हैं।

पद का नाम
पुरुष
महिला
कुल
वेतन स्तर
हेड कांस्टेबल (जीडी) खेल कोटा
150
32
182
पे मैट्रिक्स-04 (₹ 25,500 - 81,100/-)
सिपाही (जीडी) खेल कोटा
258
81
339
पे मैट्रिक्स-03 (₹ 21,700 - 69,100/-)
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications