HSSC CET Result 2023: एचएसएससी ग्रुप सी सेट रिजल्ट hssc.gov.in पर जारी, डाउनलोड प्रक्रिया देखें
Abhay Pratap Singh | February 6, 2024 | 03:56 PM IST | 1 min read
एचएसएससी ग्रुप सी भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 5 व 6 नवंबर 2023 को किया गया था। एचएसएससी ने रिजल्ट के साथ कट-ऑफ अंक भी जारी किया है।
नई दिल्ली: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए आयोजित कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सेट) 2023 परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर अपना परीक्षा परणाम देख सकते हैं।
हरियाणा सरकार द्वारा 59 विभिन्न श्रेणियों के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा 5 और 6 नवंबर 2023 को आयोजित की गई थी। जिसके बाद 30 व 31 दिसंबर 2023 और 6, 7 व 14 जनवरी 2024 को कौशल परीक्षण (स्किल टेस्ट) आयोजित किया गया था।
एचएसएससी सीईटी 2023 ग्रुप सी परिणाम के साथ हरियाणा एसएससी ने कट-ऑफ अंक भी जारी किया है। आयोग ने बताया कि चयनित उम्मीदवारों को अपने आवंटित विभाग के नोडल प्राधिकारी से सूचना के बाद रिपोर्ट करना होगा।
एचएसएससी सेट परिणाम 2023: ऐसे देखें
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालनन कर ग्रुप सी सेट परिणाम 2023 देख सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद HSSC CET 2023 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- नई विंडो में एक पीडीएफ फाइल खुलेगी।
- अभ्यर्थी रोल नंबर जांचे और परिणाम डाउनलोड करें।
एचएसएससी सेट रिजल्ट 2023 देखने के लिए परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या व जन्मतिथि की जरूरत नहीं पड़ेगी। चयनित उम्मीदवारों का रोल नंबर पीडीएफ फाइल में आयोग द्वारा जारी किया गया है।
अगली खबर
]Vidyanjali Scholarship: विद्यांजलि स्कॉलरशिप कार्यक्रम का आज शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान करेंगे शुरुआत
विद्यांजलि स्कॉलरशिप प्रोग्राम का लाइव प्रसारण शिक्षा मंत्रालय के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व यूट्यूब चैनल पर आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान करेंगे।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच