HSSC CET Answer Key 2024: एचएसएससी सीईटी 2024 प्रोविजनल आंसर की जारी, आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 2 फरवरी
Abhay Pratap Singh | January 30, 2024 | 11:41 AM IST | 1 min read
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने एचएसएससी सीईटी मेन प्रोविजनल आंसर की 29 जनवरी को जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
नई दिल्ली: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने सीईटी मेन प्रोविजनल आंसर की 29 जनवरी को जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
प्रोविजनल उत्तर कुंजी में उम्मीदवार 31 जनवरी से 2 फरवरी शाम 5 बजे तक आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। आपत्तियां दर्ज कराने के लिए कैंडिडेट को निर्धारित शुल्क का भी भुगतान करना होगा।
एचएसएससी भर्ती अभियान के तहत हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों, बोर्डों और निगमों में ग्रुप सी के 31,529 पदों पर भर्ती किए जाने की उम्मीद है। वहीं, एचएसएससी सीईटी परीक्षा में गलत उत्तर के लिए कोई नेगेटिक अंक नहीं काटा गया।
एचएसएससी सीईटी ग्रुप सी मेन एग्जाम ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी। दो शिफ्ट में होने वाली यह परीक्षा पहली शिफ्ट में सुबह 10:15 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 3:15 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित हुई।
HSSC CET Group C Main Answer Key 2024: ऐसे डाउनलोड करें
नीचे दिए गए चरणों का पालन कर उम्मीदवार प्रोविजनल उत्तर कुंजी देख सकते हैं:
- एचएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर "HSSC CET उत्तर कुंजी" पर क्लिक करें।
- फिर ग्रुप सी रिक्तियों (समूह संख्या 20, 44, 50) से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- एचएसएससी सीईटी ग्रुप सी उत्तर कुंजी 2024 डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए हार्डकॉपी निकालकर सुरक्षित रख लें।
जो उम्मीदवार ग्रुप 20, 44 और 50 के लिए मेन एग्जाम में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से एचएसएससी सीईटी ग्रुप सी उत्तर कुंजी की जांच करने के साथ ही, उसे डाउनलोड कर सकते हैं।
अगली खबर
]UPSSSC PET Result 2023: पीईटी रिजल्ट upsssc.gov.in पर हुआ जारी, जानें कैसे करें चेक
प्रारंभिग आर्हता परीक्षा 2023 के लिए करीब 20 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। पीईटी परीक्षा में पास अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश सरकार की ग्रुप ‘सी’ के तहत निकलने वाली भर्तियों में आवेदन कर सकेंगे।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल