Haryana HCS Pre Admit Card 2026: एचपीएससी एचसीएस प्री एडमिट कार्ड जारी, सिविल सर्विस परीक्षा 26 अप्रैल को
Abhay Pratap Singh | April 21, 2026 | 12:18 PM IST | 2 mins read
एचपीएससी एचसीएस प्री एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए मोबाइल नंबर और स्क्रीन पर प्रदर्शित कैप्चा कोड की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने एचसीएस (एग्जिक्यूटिव ब्रांच) एवं अन्य संबंद्ध सेवा - 2025 (Advt. No. 22 / 2026) प्रारंभिक के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। पंजीकृत कैंडिडेट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in के माध्यम से एचपीएससी एचसीएस प्री एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
एचपीएससी एचसीएस प्री एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए मोबाइल नंबर और स्क्रीन पर प्रदर्शित कैप्चा कोड की आवश्यकता होगी। परीक्षार्थियों को हरियाणा एचसीएस प्री हाल टिकट 2026 के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र जैसे आधारकार्ड/ पैनकार्ड/ वोटरआईडी/ ड्राइविंग लाइसेंस आदि लाना अनिवार्य है, इसके बिना प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
एग्जाम शेड्यूल के अनुसार, एचपीएससी हरियाणा सिविल सर्विस एचसीएस प्री एग्जाम 26 अप्रैल, 2026 (रविवार) को 2 सत्रों में आयोजित किया जाएगा। प्रथम सत्र की परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और द्वितीय सत्र की परीक्षा दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक दो-दो घंटे की अवधि में कराई जाएगी।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि वे 20 अप्रैल, 2026 से आयोग की वेबसाइट पर दिए गए लिंक से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देशों को बहुत ध्यान से पढ़ें लें।”
आगे कहा गया कि, जिन उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड छोटे साइज के होंगे और जिन पर फोटो/ हस्ताक्षर साफ नहीं होंगे, उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। हरियाणा सिविल सर्विस परीक्षा के माध्यम से कुल 102 पदों को भरा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए https://hpsc.gov.in/en-us/ पर विजिट करें।
HPSC HCS Pre Admit Card 2026 Out: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट एचबीएससी एचसीएस एडमिट कार्ड 2026 प्रीलिम्स डाउनलोड कर सकते हैं:
- डायरेक्ट लिंक https://regn.hpsc.gov.in/hcs26/site/login पर जाएं।
- लॉगिन विंडो में आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- हरियाणा एचसीएस प्री हाल टिकट जांचें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ केलिए A-4 साइज के पेपर पर प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार