HPSC AE Answer Key 2026: हरियाणा एचपीएससी एई उत्तर कुंजी hpsc.gov.in पर जारी, 17 जून से दर्ज करें आपत्तियां
Abhay Pratap Singh | June 16, 2026 | 03:23 PM IST | 2 mins read
एचपीएससी एई आंसर की 2026 ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए उम्मीदवारों को क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (HPSC) ने आज सहायक इंजीनियर (AE), मैकेनिकल इंजीनियर (ME) और सब-डिविजनल इंजीनयिर (SDE) की संयुक्त स्क्रीनिंग परीक्षा 2025 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में उपस्थित हुए अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर एचपीएससी एई उत्तर कुंजी 2026 जांच सकते हैं।
एचपीएससी एई सिविल आंसर की 2026 पर उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज कराने का मौका दिया जाएगा। एचपीएससी एई आंसर की 2026 ऑब्जेक्शन विंडो 17 जून से 19 जून, 2026 (शाम 5:00 बजे तक) तक सक्रिय रहेगी। प्रत्येक आपत्ति के लिए 250 रुपये ऑब्जेक्शन फीस का भुगतान ऑनलाइन करना होगा।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “हरियाणा के पब्लिक वर्क्स (B&R) विभाग में असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) और हरियाणा के डेवलपमेंट एंड पंचायत विभाग में सब डिविजनल इंजीनियर (सिविल) (विज्ञापन संख्या 19/2025) के पदों के लिए 14 जून, 2026 को आयोजित स्क्रीनिंग टेस्ट में शामिल अभ्यर्थियों के लिए स्टैंडर्ड प्रश्न पुस्तिका और उसकी स्टैंडर्ड उत्तर कुंजी अपलोड कर दी गई है।”
आयोग ने आगे बताया कि, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे केवल स्टैंडर्ड क्वेश्चन बुकलेट और उसकी आंसर की के आधार पर ही आपत्तियां दर्ज करें। हर आपत्ति के लिए 250 रुपये का शुल्क देना होगा। एक बार शुल्क का भुगतान करने के बाद वह वापस नहीं किया जाएगा। निर्धारित तिथि के बाद आपत्ति लिंक निष्क्रिय कर दिया जाएगा।
उम्मीदवार अंकन योजना का पालन करते हुए एचपीएससी एई आंसर की 2026 की सहायता से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम तैयार व घोषित किया जाएगा। इस भर्ती अभियान के माध्यम से आयोग कुल 153 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती करेगा।
HPSC AE Civil Answer Key 2026: डाउनलोड करें
नीचे बताए गए चरणों का पालन उम्मीदवार एचपीएससी एआई सिविल आंसर की 2026 जांच सकते हैं:
- एचपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं।
- “उत्तर कुंजी” या “नवीनतम घोषणाएं” अनुभाग पर जाएं।
- “HPSC AE Civil Answer Key 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- प्रश्न पत्र पुस्तिका/उत्तर कुंजी जांचें व डाउनलोड करें।
अगली खबर
]Telegram Ban: नीट यूजी की पुन: परीक्षा से पहले भारत में ‘टेलीग्राम’ ऐप पर लगा अस्थायी प्रतिबंध
एनटीए ने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों के दौरान, इस प्लेटफॉर्म पर “पेपर लीकड नीट”, “री-नीट 2026”, “प्राइवेट माफिया”, “री-नीट माफियाठ और इसी तरह के नामों से खुलेआम चल रहे चैनलों ने अभ्यर्थियों और उनके परिवारों से परीक्षा के प्रश्नपत्र तक पहुंच प्रदान कराने के बदले धनराशि तक की मांग की थी।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार