HPRCA TGT Admit Card 2025: एचपी टीजीटी नॉन मेडिकल एडमिट कार्ड hprca.hp.gov.in पर जारी, परीक्षा तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | December 19, 2025 | 09:11 AM IST | 1 min read
एचपी टीजीटी नॉन मेडिकल एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की अंतिम तिथि 27 दिसंबर, 2025 शाम 6:30 बजे तक है।
नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT - नॉन मेडिकल) 2025 भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार एचपीआरसीए की आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाकर एचपी टीजीटी नॉन मेडिकल एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
एचपीआरसीए टीजीटी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन आईडी और यूजर पासवर्ड की आवश्यकता होगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है। एचपी टीजीटी नॉन मेडिकल एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की अंतिम तिथि 27 दिसंबर, 2025 शाम 6:30 बजे तक है।
एचपी टीजीटी नॉन मेडिकल 2025 परीक्षा 25, 26 और 27 दिसंबर, 2025 को आयोजित की जाएगी। प्रत्येक दिन परीक्षा तीन शिफ्ट में कराई जाएगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 08:30 बजे से, दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 12:00 बजे से और तीसरी पाली की परीक्षा दोपहर 03:30 बजे से शुरू होगी।
ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (नॉन-मेडिकल) एग्जाम 2025 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर अपने एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा, क्योंकि इसके बिना प्रवेश नहीं दिया जाएगा। वहीं, प्रत्येक शिफ्ट के लिए परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र का गेट बंद कर दिया जाएगा।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (नॉन-मेडिकल) के पद के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक सक्रिय कर दिया गया है। परीक्षा 25, 26 और 27 दिसंबर 2025 को निर्धारित है।” अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
HP TGT Non Medical Admit Card 2025: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार एचपी टीजीटी नॉन मेडिकल हाल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं:
- एचपीआरसीए की वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर उपलब्ध, ‘लेटेस्ट’ सेक्शन खोजें।
- टीजीटी (नॉन-मेडिकल) एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल