HPRCA Exam Date 2026: एचपीआरसीए पटवारी और पंचायत सेक्रेटरी परीक्षा कार्यक्रम जारी, एडमिट कार्ड डेट जानें

Abhay Pratap Singh | November 4, 2026 | 07:43 PM IST | 2 mins read

एचपीआरसीए पटवारी एडमिट कार्ड 2026 और एचपीआरसीए पंचायत सेक्रेटरी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड के लिए क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

एचपीआरसीए पटवारी और पंचायत सचिव 2026 परीक्षा टीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने आज पटवारी पोस्ट कोड 25027 और पंचायत सचिव पोस्ट कोड 26005 के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। एचपीआरसीए एग्जाम शेड्यूल के अनुसार, पटवारी परीक्षा 23 नवंबर से और पंचायत सेक्रेटरी परीक्षा 4 दिसंबर, 2026 से आयोजित की जाएगी।

परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड एचपीआरसीए की आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर डाउनलोड के लिए परीक्षा से एक सप्ताह पहले उपलब्ध करा दिए जाएंगे। एचपीआरसीए पटवारी एडमिट कार्ड 2026 और एचपीआरसीए पंचायत सेक्रेटरी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड के लिए क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

HPRCA Patwari and Panchayat Secretary Exam Schedule 2026: परीक्षा कार्यक्रम

नीचे सारणी में उम्मीदवार एचपीआरसीए पटवारी और पंचायत सेक्रेटरी परीक्षा कार्यक्रम 2026 जांच सकते हैं:

क्रम संख्या पद का नाम एवं कोट परीक्षा तिथि

1.

पटवारी (पोस्ट कोड-25027)

23 नवंबर 2026 से 30 नवंबर 2026 तक

2.

पंचायत सचिव (पोस्ट कोड-26005)

4 दिसंबर 2026 से 6 दिसंबर 2026 तक

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “रोल नंबर व परीक्षा केंद्र की जानकारी मोबाइल फोन पर एसएमएस के माध्यम से भी भेजी जाएगी। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए समय-समय पर आयोग की वेबसाइट, SMS व e-mail id जांचने की सलाह दी गई है।”

Also read UKSSSC Inter Level Exam Date Postponed 2026: यूकेएसएसएससी इंटर लेवल भर्ती परीक्षा स्थगित, नई डेट जल्द

एचपीआरसीए द्वारा पटवारी और पंचायत सचिव पद के लिए परीक्षा का आयोजन टैबलेट आधारित टेस्ट (TBT) मोड में किया जाएगा। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर एचपीआरसीए एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा। इन दस्तावेजों के बिना किसी भी स्थिति में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस पर आयोग के कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से अथवा आयोग के कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01972-222204 पर संपर्क कर सकते हैं।

HPRCA Patwari & Panchayat Secretary Exam 2026 Scribe: लेखक सुविधा

PwBD श्रेणी, गर्भवती महिला, किसी चिकित्सीय स्थिति या स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे उम्मीदवार तथा अन्य किसी वास्तविक और अपरिहार्य कारण वाले उम्मीदवार, जो चिकित्सीय आधार पर ‘स्क्राइब’ (लेखक) की सुविधा, परीक्षा केंद्र/ जिले का चयन या परीक्षा तिथि जैसी सुविधा चाहते हैं - उन्हें इस नोटिस के एक सप्ताह के भीतर संबंधित दस्तावेजी प्रमाणों के साथ अपना अनुरोध आयोग को 12 नवंबर, 2026 तक भेजना होगा।

आवेदन में उम्मीदवार का नाम, उम्मीदवार की आवेदन आईडी, परीक्षा का नाम, जिले का चयन, ईमेल आईडी आदि का स्पष्ट उल्लेख होना चाहिए। निर्धारित समय-सीमा के बाद प्राप्त किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]