HPRCA Patwari Admit Card 2026: एचपीआरसीए पटवारी एडमिट कार्ड hprca.hp.gov.in पर जारी, 23 से 30 नवंबर तक एग्जाम
Santosh Kumar | November 17, 2026 | 11:53 AM IST | 2 mins read
एचपी पटवारी भर्ती परीक्षा 23 से 30 नवंबर तक हिमाचल प्रदेश के विभिन्न केंद्रों पर 'टैबलेट-आधारित टेस्ट' (टीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्र, तारीख और शिफ्ट की जानकारी एडमिट कार्ड पर दी गई है।
नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर पटवारी भर्ती परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। पोस्ट कोड 25027 के तहत आयोजित होने वाली इस परीक्षा के हॉल टिकट 16 नवंबर से डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिए गए हैं। सफल आवेदक अब अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
एचपी पटवारी भर्ती परीक्षा 23 से 30 नवंबर तक हिमाचल प्रदेश के विभिन्न केंद्रों पर 'टैबलेट-आधारित टेस्ट' (टीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्र, तारीख और शिफ्ट की जानकारी एडमिट कार्ड पर दी गई है।
HPRCA Patwari Admit Card 2026: एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवार पोर्टल पर 'लेटेस्ट' सेक्शन में जाएं, 'पटवारी एडमिट कार्ड' लिंक पर क्लिक करें, और रजिस्ट्रेशन नंबर तथा पासवर्ड या जन्म तिथि दर्ज करें और एडमिट कार्ड प्रिंटआउट निकाल लें।
इस भर्ती के लिए हजारों उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, फोटो, परीक्षा केंद्र का पता, रिपोर्टिंग समय और अन्य निर्देश दिए गए हैं। यदि कोई विसंगति पाई जाती है, तो तुरंत आयोग से संपर्क करें।
HPRCA Patwari Admit Card 2026: पटवारी भर्ती परीक्षा संबंधी निर्देश
परीक्षा के दिन, प्रिंटड एडमिट कार्ड और साथ में मूल फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी) लाना अनिवार्य है। सेंटर पर मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को ले जाने की अनुमति नहीं है।
उम्मीदवार 30 नवंबर को शाम 6 बजे तक अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई परेशानी आने पर, उम्मीदवार +91 9986638751 पर हेल्पडेस्क से संपर्क कर सकते हैं।
हेल्पडेस्क सेवा रविवार और सरकारी छुट्टियों को छोड़कर, सभी कार्य दिवसों पर सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा, उम्मीदवार लॉग इन करने के बाद 'हेल्पडेस्क' टैब के ज़रिए भी अपनी समस्याएं दर्ज करा सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी