Trusted Source Image

HPBoSE SOS Result 2025: एचपी बोर्ड एसओएस 10वीं-12वीं का सितंबर रिजल्ट hpbose.org पर जारी, जानें पास प्रतिशत

Santosh Kumar | January 9, 2026 | 05:23 PM IST | 1 min read

रिजल्ट पीडीएफ के अनुसार, क्लास 10 का कुल पास प्रतिशत 77.84% रहा, जबकि क्लास 12 का पास प्रतिशत 89.19% दर्ज किया गया।

छात्र इन्हें एचपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर देख सकते हैं। (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)
छात्र इन्हें एचपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर देख सकते हैं। (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (एचपीबीओएसई) ने स्टेट ओपन स्कूल (एसओएस) सितंबर 2025 स्पेशल इम्प्रूवमेंट परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। एचपीबीओएसई रिजल्ट क्लास 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए हैं। छात्र इन्हें एचपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर देख सकते हैं। बोर्ड ने स्पेशल इम्प्रूवमेंट परीक्षा के स्कोरकार्ड जारी कर दिए हैं, और छात्र रोल नंबर का इस्तेमाल करके अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने सितंबर 2025 में हिमाचल प्रदेश स्टेट ओपन स्कूल (एचपीएसओएस) के तहत क्लास 10वीं-12वीं के लिए स्पेशल इम्प्रूवमेंट परीक्षा आयोजित की। इन परीक्षाओं के नतीजे 8 जनवरी 2026 को घोषित किए गए।

कक्षा 10वीं की परीक्षा में कुल 1674 स्टूडेंट्स और कक्षा 12वीं की परीक्षा में 740 स्टूडेंट्स शामिल हुए, जिनमें से ज़्यादातर उम्मीदवारों के स्कोर में सुधार हुआ है। एचपी बोर्ड एसओएस के नतीजों को अलग-अलग सेक्शन में बांटा गया है।

Also readBBOSE Answer Key 2025: बीबोस क्लास 10वीं-12वीं जून/दिसंबर परीक्षा की आंसर की जारी, 9 जनवरी तक दर्ज करें आपत्ति

क्लास 10 का कुल पास प्रतिशत 77.84% रहा, जबकि क्लास 12 का पास प्रतिशत 89.19% दर्ज किया गया। छात्र रिजल्ट की री-चेकिंग के लिए 23 जनवरी तक अपने संबंधित स्टडी सेंटर के जरिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

एचपीबीओएसई एसओएस रिजल्ट की री-चेकिंग के लिए प्रति विषय ₹800 फीस ली जाएगी। जिन उम्मीदवारों के रिजल्ट में पॉजिटिव बदलाव हुआ है, उन्हें अपने पुराने सर्टिफिकेट एक महीने के अंदर बोर्ड ऑफिस में जमा करने होंगे।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications