हाल ही में, बोर्ड ने पांगी और लाहौल-स्पीति जिलों में भारी बारिश और बर्फबारी के कारण कक्षा 8 से 12 तक के लिए स्थगित परीक्षाओं के लिए एचपी बोर्ड परीक्षा डेटशीट 2025 जारी की थी।
Saurabh Pandey | March 18, 2025 | 12:27 PM IST
नई दिल्ली : हिमाचल प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एचपीबीओएसई) ने कक्षा 9वीं और 11वीं की परीक्षा 2025 के लिए पांगी और लाहौल-स्पीति परीक्षा केंद्रों पर पुनर्निर्धारित परीक्षा समय को संशोधित किया है। अब 9वीं और 11वीं की परीक्षाएं दोपहर 12:45 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएंगी।
बोर्ड की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि पहले परीक्षा का समय दोपहर 1:45 बजे से शाम 4 बजे तक था, जिसमें अब संशोधन कर दिया गया है।
हाल ही में, बोर्ड ने पांगी और लाहौल-स्पीति जिलों में भारी बारिश और बर्फबारी के कारण कक्षा 8 से 12 तक के लिए स्थगित परीक्षाओं के लिए एचपी बोर्ड परीक्षा डेटशीट 2025 जारी की थी।
एचपीबीओएसई ने कक्षा 12वीं के अंग्रेजी पेपर 2025 को 29 मार्च के लिए पुनर्निर्धारित किया है। यह परीक्षा पहले 8 मार्च को आयोजित की गई थी, लेकिन संदिग्ध पेपर लीक के कारण इसे रद्द कर दिया गया था।
हिमाचल प्रदेश बोर्ड की तरफ से कक्षा 8वीं की परीक्षा सुबह 8:45 बजे से 12 बजे तक आयोजित की जाएगी, जबकि कक्षा 9वीं की परीक्षा दोपहर 12:45 बजे शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी।
एचपीबीओएसई कक्षा 10वीं की परीक्षा सुबह 8:45 बजे से 12 बजे तक आयोजित की जाएगी, जबकि कक्षा 11वीं की परीक्षा दोपहर 12:45 बजे शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी।
परीक्षा तिथि | 8वीं कक्षा का शेड्यूल | 9वीं कक्षा का शेड्यूल | 10वीं कक्षा का शेड्यूल | 11वीं कक्षा का शेड्यूल |
---|---|---|---|---|
26 मार्च 2025 | हिंदी | हिंदी | ||
27 मार्च 2025 | मैथ | म्यूजिक (वोकल) | अंग्रेजी | |
28 मार्च 2025 | संस्कृत | अंग्रेजी | पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन | |
29 मार्च 2025 | कला | सोशल साइंस | फाइनेंशियल लिटरेसी | ज्योग्राफी |
परीक्षा तिथि | विषय |
---|---|
27 मार्च 2025 | फिजिक्स |
29 मार्च 2025 | अंग्रेजी |
1 अप्रैल 2025 | इकोनॉमिक्स |
2 अप्रैल 2025 | पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन |
3 अप्रैल 2025 | फाइनेंशियल लिटरेसी |