HP DElEd CET 2025 Result: एचपी डीएलएड सीईटी रिजल्ट hpbose.org पर जारी, काउंसलिंग शेड्यूल, सीट आवंटन
Saurabh Pandey | July 15, 2025 | 06:30 PM IST | 1 min read
बोर्ड के अनुसार, इस परीक्षा के लिए 15,609 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इनमें से 14,352 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए और 3,203 उम्मीदवार उत्तीर्ण घोषित किए गए। वहीं कुल 1,257 उम्मीदवार अनुपस्थित रहे।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Nowनई दिल्ली : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBoSE) ने शैक्षणिक सत्र 2025-2027 के लिए डीएलएड सामान्य प्रवेश परीक्षा (CET) 2025 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। सीईटी परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट www.hpbose.org के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
एचपी डीएलएड सीईटी परीक्षा 29 मई 2025 को हिमाचल प्रदेश के 87 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। यह परीक्षा राज्य भर के विभिन्न संस्थानों में दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed.) कार्यक्रम में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
HP DElEd CET 2025 Result: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- एचपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
- होमपेज पर D.El.Ed CET 2025 पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर या पंजीकरण संख्या दर्ज करें।
- इसके बाद सर्च बटन पर क्लिक करें।
- एचपी डीएलएड सीईटी रिजल्ट मार्कशीट डाउनलोड करें और सेव करें।
HP DElEd CET 2025 Result: परीक्षा के आंकड़े
बोर्ड के अनुसार, इस परीक्षा के लिए 15,609 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इनमें से 14,352 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए और 3,203 उम्मीदवार उत्तीर्ण घोषित किए गए। वहीं कुल 1,257 उम्मीदवार अनुपस्थित रहे।
खेल कोटा छात्रों के सर्टिफिकेट का सत्यापन
बोर्ड ने यह भी घोषणा की है कि डी.एल.एड. सीईटी-2025 उत्तीर्ण करने वाले खिलाड़ियों के लिए खेल प्रमाणपत्र सत्यापन काउंसलिंग 21 और 22 जुलाई 2025 को होगी। यह धर्मशाला स्थित एचपीबीओएसई मुख्यालय में सुबह 10:30 बजे से आयोजित होगी। उम्मीदवारों को अपने मूल दस्तावेज साथ लाने होंगे। पात्र उम्मीदवारों के रोल नंबरों सहित एक अलग सूचना शीघ्र ही जारी की जाएगी।
HP DElEd CET 2025 Result: काउंसलिंग शेड्यूल
बोर्ड 2025-2027 सत्र के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया और सीट आवंटन का विस्तृत कार्यक्रम अलग से जारी करेगा। अंतिम मेरिट सूची और काउंसलिंग संबंधी अपडेट आधिकारिक वेबसाइट www.hpbose.org पर प्रकाशित किए जाएंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल