HPBOSE 12th Result 2025: एचपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज हो सकता है जारी, पिछले वर्षों का ट्रेंड जानें
Saurabh Pandey | April 29, 2025 | 11:49 AM IST | 2 mins read
एचपीबीओएसई 12वीं रिजल्ट 2025 घोषित होने के बाद जो उम्मीदवार अपने रिजल्ट्स से संतुष्ट नहीं होंगे, वे अपनी उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन या पुनः जांच के लिए आवेदन कर सकते हैं। एचपी बोर्ड 12वीं परीक्षा पास करने के लिए विद्यार्थियों को न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करना होगा।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली : हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (एचपीबीओएसई) आज हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 घोषित कर सकता है। हालांकि, बोर्ड द्वारा रिजल्ट जारी होने की तारीख और समय की घोषणा नहीं की गई है। एचपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद परीक्षा में शामिल विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
New: HPBOSE Supplementary Exam Dates Out - Direct Link
Latest: 50+ Entrance Exams after 12th | Best Career Options after 12th
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
एचपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए विद्यार्थियों को लॉगिन विंडो में रोल नंबर दर्ज करना होगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को अपने संबंधित स्कूलों से कक्षा 12वीं की ओरिजनल मार्कशीट प्राप्त करनी होगी।
एचपी बोर्ड सभी स्ट्रीम-साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स के परिणाम एक साथ घोषित करेगा। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट जारी होने के बाद एचपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 का सीधा लिंक उपलब्ध कराया जाएगा।
HPBOSE Result 2025: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले एचपीबीओएसई की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
- होम पेज पर एचपीबीओएसई 12वीं रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
- अब सबमिट पर क्लिक करें और आपका रिजल्ट प्रदर्शित होगा।
- अपना एचपीबीओएसई 12वीं रिजल्ट 2025 रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
- एचपीबीओएसई 12वीं रिजल्ट 2025 की हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।
HPBOSE org result 12th: मार्कशीट डिटेल
एचपीबीओएसई 12वीं की मार्कशीट में थ्योरी और प्रैक्टिकल परीक्षाओं में विषयवार अंक, प्राप्त कुल अंक, रिजल्ट स्टेटस और छात्र से संबंधित जानकारी जैसे छात्र का नाम और रोल नंबर जैसे विवरण होंगे।
एचपीबीओएसई 12वीं रिजल्ट 2025 घोषित होने के बाद जो उम्मीदवार अपने रिजल्ट्स से संतुष्ट नहीं होंगे, वे अपनी उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन या पुनः जांच के लिए आवेदन कर सकते हैं। एचपी बोर्ड 12वीं परीक्षा पास करने के लिए विद्यार्थियों को न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करना होगा।
HPBOSE Result 2025: पिछले वर्ष कब जारी हुआ था रिजल्ट
पिछले वर्ष 2024 में हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट 29 अप्रैल को जारी किया था, जिसमें कुल पास प्रतिशत 73.76% था। हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 12 की परीक्षा में कुल 85,777 उम्मीदवार शामिल हुए थे, जिनमें से 63,092 पास हुए थे। साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम को मिलाकर टॉप टेन मेरिट लिस्ट में कुल 41 छात्र शामिल थे। इनमें से 30 छात्राएं थीं।
Hpbose 12th Result 2025: परीक्षा विवरण
हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 4 मार्च को शुरू हुई और 29 मार्च को समाप्त हुई। परीक्षाएं प्रतिदिन सुबह 8:45 बजे से 12 बजे तक एक ही पाली में आयोजित की गईं।
अगली खबर
]MP Board Result 2025 Live: क्या एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट आज जारी होगा? एमपीबीएसई लेटेस्ट अपडेट जाने
एमपीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा छात्र एसएमएस और डिजिलॉकर के माध्यम से भी एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2025 और एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकेंगे।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल