HPBoSE Exams 2025: एचपी बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा तिथि जारी, 22 जुलाई से शुरू होगा एग्जाम
Santosh Kumar | July 12, 2025 | 03:35 PM IST | 2 mins read
जारी कार्यक्रम के अनुसार, कक्षा 10 की परीक्षाएं 22 से 29 जुलाई, 2025 तक चलेंगी, जबकि कक्षा 12 की परीक्षाएं 22 से 28 जुलाई, 2025 तक चलेंगी।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Nowनई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (एचपीबीओएसई) ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं (नियमित) के विद्यार्थियों के लिए कम्पार्टमेंट, अतिरिक्त विषय और श्रेणी सुधार (पुनर्परीक्षा) परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा कर दी है। बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, ये परीक्षाएं 22 जुलाई 2025 से आयोजित की जाएंगी। बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।
जारी कार्यक्रम के अनुसार, कक्षा 10 की परीक्षाएं 22 से 29 जुलाई, 2025 तक चलेंगी, जबकि कक्षा 12 की परीक्षाएं 22 से 28 जुलाई, 2025 तक चलेंगी। सभी परीक्षाएं सुबह 8:45 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएंगी।
HPBoSE July Exams 2025: एडमिट कार्ड जल्द
ये परीक्षाएं उन छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर हैं जिन्हें मुख्य परीक्षा में सुधार या कम्पार्टमेंट की आवश्यकता है। परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में होंगी और परीक्षा केंद्रों का विवरण जल्द ही वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा।
आधिकारिक घोषणा के बाद छात्र एचपी बोर्ड एडमिट कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश देख सकेंगे। एचपी बोर्ड परीक्षा 2025 में कक्षा 12 के लिए कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 88.64% रहा, जबकि कक्षा 10 के लिए उत्तीर्ण प्रतिशत 79.8% रहा।
Also read HPBoSE: हिमाचल प्रदेश में मॉनसून अवकाश की तिथियां घोषित, सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश
HPBoSE Exams 2025: एचपी बोर्ड कक्षा 12 की डेट शीट
छात्र नीचे दी गई तालिका में एचपी बोर्ड कक्षा 12वीं की डेटशीट देख सकते हैं-
| डेट | विषय |
|---|---|
|
22 जुलाई 2025 |
अंग्रेजी |
|
23 जुलाई 2025 |
1. अर्थशास्त्र 2. हिन्दी 3. भौतिकी |
|
24 जुलाई 2025 |
1. लेखाशास्त्र 2. रसायन विज्ञान 3. इतिहास |
|
25 जुलाई 2025 |
1. जीव विज्ञान 2. व्यवसाय अध्ययन 3. गणित |
|
26 जुलाई 2025 |
1. राजनीतिक विज्ञान 2. उर्दू 3. संस्कृत 4. समाजशास्त्र |
|
28 जुलाई 2025 |
1. शारीरिक शिक्षा 2. कंप्यूटर साइंस (सूचना व्यवहार) 3. सूचना प्रौद्योगिकी सेवाएं (NSQF) 4. सौंदर्य एवं वेलनेस (NSQF) |
HPBoSE Exams 2025: एचपी बोर्ड कक्षा 10 की डेट शीट
छात्र नीचे दी गई तालिका में एचपी बोर्ड कक्षा 10वीं की डेटशीट देख सकते हैं-
| डेट | विषय |
|---|---|
|
22 जुलाई 2025 |
1. संस्कृत 2. पंजाबी 3. उर्दू |
|
23 जुलाई 2025 |
हिन्दी |
|
24 जुलाई 2025 |
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी |
|
25 जुलाई 2025 |
सामाजिक विज्ञान |
|
26 जुलाई 2025 |
अंग्रेज़ी |
|
28 जुलाई 2025 |
गणित |
|
29 जुलाई 2025 |
1. कला 2. कंप्यूटर साइंस 3. सूचना तकनीकी सेवाएं (ITES)(NSQF) 4. पर्यटन एवं आतिथ्य (NSQF) 5. टेलीकॉम (NSQF) 6. अर्थशास्त्र 7. मानव पारिस्थितिकी एवं पारिवारिक विज्ञान (गृह विज्ञान) |
अगली खबर
]UP School News: अब सिर्फ किताबों की नहीं, हुनर की भी होगी पढ़ाई, यूपी में 'लर्निंग बाय डूइंग' कार्यक्रम शुरू
उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग ने विज्ञान और गणित के शिक्षकों को मल्टी स्किलिंग पर 4 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण भी दिया है, ताकि शिक्षक न केवल छात्रों को पढ़ाएं बल्कि उन्हें वास्तविक जीवन के लिए भी तैयार करें।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम