HP TET June Result 2024: हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के नतीजे hpbose.org पर जारी, ऐसे करें चेक
Santosh Kumar | September 3, 2024 | 04:14 PM IST | 1 min read
एचपी टीईटी जून 2024 परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर रोल नंबर और आवेदन संख्या दर्ज करना होगा।
नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (एचपीबीओएसई) ने आधिकारिक तौर पर एचपी टीईटी जून 2024 परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org से अपने नतीजे देख सकते हैं और अपने स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचपी टीईटी) 22 जून से 2 जुलाई 2024 तक आयोजित की गई थी।
एचपी टीईटी जून 2024 परीक्षा के लिए पंजीकृत 41,675 उम्मीदवारों में से 37,826 उम्मीदवार वास्तव में परीक्षा में उपस्थित हुए। हालांकि, एचपी टीईटी 2024 परीक्षा में केवल 4,882 उम्मीदवार ही पास हो पाए, जबकि 32,944 उम्मीदवार असफल रहे।
HP TET June Result 2024: योग्यता अंक
एचपी टीईटी जून 2024 परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपना रोल नंबर और आवेदन संख्या दर्ज करना होगा। हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षण पद प्राप्त करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए टीईटी प्रमाण पत्र एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है।
बता दें कि एचपी टीईटी प्रमाण पत्र के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए, सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को न्यूनतम 60% अंक और ओबीसी, एससी, एसटी और पीएच श्रेणियों के उम्मीदवारों को न्यूनतम 55% अंक प्राप्त करना आवश्यक है।
Also read HP NEET UG Counselling 2024: एचपी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 सीट आवंटन amruhp.ac.in पर जारी
HP TET June 2024 Result Link: डाउनलोड प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से एचपी टीईटी जून 2024 परिणाम डाउनलोड या जांच सकते हैं-
- इस डायरेक्ट लिंक पर जाएं- https://hpbose.org/onlineservices/cet/tet/Result.aspx
- पोर्टल पर अपना आवेदन संख्या और रोल नंबर दर्ज करें।
- एचपी टीईटी जून 2024 परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- अपना परिणाम देखें और स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा