HP NEET UG Counselling 2024: एचपी नीट यूजी राउंड 2 फाइनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, रिपोर्टिंग प्रक्रिया कल से
Santosh Kumar | September 30, 2024 | 04:00 PM IST | 1 min read
उम्मीदवारों को एचपी नीट यूजी राउंड 2 फाइनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Nowनई दिल्ली: अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी (एएमआरयू), हिमाचल प्रदेश ने आज यानी 30 सितंबर 2024 को एमबीबीएस/बीडीएस पाठ्यक्रमों के लिए नीट यूजी काउंसलिंग 2024 के राउंड 2 का फाइनल सीट अलॉटमेंट परिणाम जारी कर दिया है। काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने वाले पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट amruhp.ac.in के माध्यम से अपना सीट आवंटन परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को एचपी नीट यूजी राउंड 2 फाइनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। विश्वविद्यालय ने अधिसूचना जारी करके उम्मीदवारों के साथ यह जानकारी साझा की है।
NEET UG Counselling 2024: रिपोर्टिंग प्रक्रिया 1 अक्टूबर से
हिमाचल प्रदेश नीट यूजी 2024 काउंसलिंग के राउंड 2 के अंतिम सीट आवंटन परिणाम के बाद, अब जिन उम्मीदवारों को राउंड 2 में सीटें आवंटित की गई हैं, उन्हें 1 से 3 अक्टूबर, 2024 तक अपने आवंटित कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा।
जारी नोटिस में कहा गया है कि यदि आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थी को मेरिट के आधार पर सामान्य श्रेणी के अंतर्गत समान कॉलेज या कोर्स मिलता है, तो उसे सामान्य सीट आवंटित की जाएगी। रक्षा कर्मियों या भूतपूर्व सैनिकों के लिए वरीयता प्रमाण पत्र प्रॉस्पेक्टस में दिए गए प्रारूप के अनुसार होना चाहिए।
HP NEET UG Counselling 2024: ऐसे चेक करें परिणाम
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके एचपी नीट यूजी राउंड 2 फाइनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट चेक कर सकते हैं-
आधिकारिक वेबसाइट amruhp.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर, 'Admissions' सेक्शन में 'Apply for Admission/Counselling' लिंक पर क्लिक करें।
- यहां, एमबीबीएस/एमडीएस काउंसलिंग पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर पंजीकरण करके लॉगिन आईडी बनाएं।
- इसके बाद विकल्प भरने की प्रक्रिया पूरी करें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल