HP DElED Answer Key 2026: एचपी डीएलएड सीईटी आंसर-की hpbose.org पर जारी, 11 जुलाई तक कर सकेंगे चैलेंज
Santosh Kumar | July 6, 2026 | 01:05 PM IST | 1 min read
उम्मीदवार बोर्ड ऑफिस जाकर भी अपनी आपत्तियां जमा कर सकते हैं। 11 जुलाई के बाद मिलने वाली किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।
नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (एचपीबीओएसई) ने डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) सीईटी 2026 के लिए प्रोविज़नल आंसर की जारी कर दी है। एचपी डीएलएड आंसर की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर उपलब्ध है। उम्मीदवार अब अपनी ओएमआर शीट का मिलान आंसर की से कर सकते हैं। एचपी डीएलएड सीईटी आंसर-की सभी सेटों के लिए जारी की गई है।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (एचपीबीओएसई) द्वारा आयोजित, एलिमेंट्री एजुकेशन में दो साल के डिप्लोमा कोर्स के लिए 'कॉमन एंट्रेंस टेस्ट-2026' 17 जून को राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया गया।
HP DElED Answer Key 2026: आंसर-की चैलेंज प्रक्रिया 11 जुलाई तक
यदि उम्मीदवारों को आंसर की पर कोई आपत्ति है, तो सत्यापित तथ्यों के साथ 11 जुलाई तक ईमेल (hpbosesopapersetting.43@gmail.com) के जरिए सेक्शन ऑफिसर, क्वेश्चन पेपर सेटिंग ब्रांच को भेज सकते हैं।
उम्मीदवार बोर्ड ऑफिस जाकर भी अपनी आपत्तियां जमा कर सकते हैं। 11 जुलाई के बाद मिलने वाली किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। डाक से भेजी गई आपत्तियां 11 जुलाई को शाम 5 बजे तक बोर्ड ऑफिस पहुंच जाएं।
HP DElED Answer Key 2026: आपत्तियों की समीक्षा की जाएगी
सभी तथ्यात्मक और सही आपत्तियों की समीक्षा विषय-विशेषज्ञों की समिति करेगी। समिति की सिफारिश रिपोर्ट के आधार पर फाइनल आंसर की तैयार की जाएगी और इसे परीक्षा के नतीजों के साथ जारी किया जाएगा।
इस संबंध में आपत्तिकर्ताओं को व्यक्तिगत रूप से कोई सूचना नहीं दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी दूरभाष संख्या 01892-242134 पर संपर्क कर सकते हैं। एचपी डीएलएड आंसर-की पीडीएफ प्रारूप में जारी की गई है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार