Santosh Kumar | August 4, 2026 | 04:45 PM IST | 1 min read
संबंधित उम्मीदवार परीक्षा परिणाम के बारे में जानकारी कार्य दिवसों में बोर्ड मुख्यालय के टेलीफोन नंबर 01892-242142 पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच प्राप्त कर सकते हैं।

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (एचपीबीओएसई) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर डीएलएड पार्ट-I और पार्ट-II की री-अपीयर परीक्षाओं के नतीजे जारी कर दिए हैं। जून 2026 में हुई इन परीक्षाओं के परिणाम आज घोषित किए गए। एचपीबीओएसई ने रिजल्ट के साथ, स्कोरकार्ड लिंक एक्टिव कर दिया है। बोर्ड की सूचना के अनुसार, कुल 168 उम्मीदवार परीक्षा में सफल रहे हैं।
संबंधित उम्मीदवार परीक्षा परिणाम के बारे में जानकारी कार्य दिवसों में बोर्ड मुख्यालय के टेलीफोन नंबर 01892-242142 पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षा परिणाम बोर्ड की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।
एचपी बोर्ड द्वारा आयोजित डीएलएड पार्ट-1 (बैच 2024-26) परीक्षा में 208 उम्मीदवार शामिल हुए; इनमें से 142 पास हुए, 63 को री-अपीयर कैटेगरी में रखा गया और 3 फेल हो गए। इस परीक्षा का कुल पास प्रतिशत 68.27% रहा।
वहीं, डीएलएड पार्ट-2 (बैच 2023-25) परीक्षा में 36 उम्मीदवार शामिल हुए; 26 पास हुए और 10 को री-अपीयर कैटेगरी में रखा गया। इस परीक्षा में कोई भी उम्मीदवार फेल नहीं हुआ और कुल पास प्रतिशत 72.22% दर्ज किया गया।
Also readUP DElEd Admission 2026: यूपी डीएलएड एडमिशन विंडो updeled.gov.in पर रीओपन, 3 अगस्त तक भरें फॉर्म
री-चेकिंग और री-इवैल्यूएशन के लिए, इच्छुक उम्मीदवार बोर्ड की वेबसाइट पर संबंधित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) और निजी संबद्ध संस्थानों के माध्यम से 5 से अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इसके लिए प्रति विषय 800 रुपये (री-चेकिंग के लिए) और 1000 रुपये (री-इवैल्यूएशन के लिए) शुल्क देना होगा। री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन करने के लिए संबंधित विषय में कम से कम 20% अंक होना अनिवार्य है।