HP Board Exam 2025: बारिश और बर्फबारी के चलते हिमाचल प्रदेश बोर्ड की 10वीं-12वीं की परीक्षाएं स्थगित
Santosh Kumar | March 3, 2025 | 05:53 PM IST | 2 mins read
हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने भारी वर्षा व बर्फबारी के कारण जिला चम्बा (पांगी) तथा जिला लाहौल-स्पीति केन्द्रों पर परीक्षा स्थगित की है।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Nowनई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (एचपीबीओएसई) ने कल यानी 4 मार्च 2025 से शुरू होने वाली कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षा स्थगित कर दी है। बोर्ड ने भारी वर्षा व बर्फबारी के कारण जिला चम्बा (पांगी) तथा जिला लाहौल-स्पीति केन्द्रों पर परीक्षा स्थगित की है।
नोटिस के अनुसार, भारी बारिश और बर्फबारी के कारण चम्बा (पांगी) और लाहौल-स्पीति में सड़कें और रास्ते क्षतिग्रस्त हो गए हैं। छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने इन क्षेत्रों में होने वाली परीक्षाओं को स्थगित करने का फैसला किया है।
हिमाचल प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड स्थगित परीक्षाओं के लिए जल्द ही नया शेड्यूल जारी करेगा। प्रदेश के विभिन्न इलाकों में भारी बर्फबारी और बारिश के कारण 3 महत्वपूर्ण विषयों की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं।
HP Board Exam 2025: कल से शुरू होंगी परीक्षाएं
हिमाचल प्रदेश बोर्ड कल यानी 4 मार्च को कक्षा 10वीं के लिए हिंदी और कक्षा 12वीं के लिए अर्थशास्त्र की परीक्षा आयोजित करेगा। लाहौल स्पीति विधायक अनुराधा राणा ने कहा, राज्य के कई इलाकों में भारी बर्फबारी हो रही है।
उन्होंने आगे कहा कि इसलिए जनता की मांग पर लाहौल, स्पीति घाटी और पांगी घाटी में बोर्ड परीक्षाएं 8 मार्च तक स्थगित कर दी गई हैं। बोर्ड ने इसके लिए एक अधिसूचना भी जारी कर दी है। आप इसे hpbose.org पर देख सकते हैं।
HPBOSE Exam 2025: प्रदेशभर में 2,300 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा
बोर्ड की 10वीं-12वीं और एसओएस की 8वीं, 10वीं और 12वीं की परीक्षा में कुल 1 लाख 93 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे। इसमें 12वीं के 93,494 और 10वीं के 99,804 विद्यार्थी शामिल हैं, जो प्रदेशभर में 2,300 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देंगे।
एचपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में छात्रों को सुबह 8:45 बजे प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिका दी जाएगी। उन्हें प्रश्न पत्र पढ़ने, ओएमआर शीट पर अपना विवरण भरने के लिए 15 मिनट का समय मिलेगा। परीक्षा सुबह 9 बजे शुरू होगी और दोपहर 12 बजे समाप्त होगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल