RBSE 12th Result 2026 Check: आरबीएसई 12th रिजल्ट नेम वाइज और रोल नंबर से कैसे चेक करें? प्रक्रिया जानिए
Abhay Pratap Singh | March 31, 2026 | 11:36 AM IST | 2 mins read
छात्र आधिकारिक वेबसाइट के अलावा डिजिलॉकर ऐप और एसएमएस के माध्यम से भी राजस्थान बोर्ड इंटर रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 31 मार्च को कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम सभी स्ट्रीम साइंस, कॉमर्स एवं ऑर्ट्स के लिए ऑनलाइन माध्यम में जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए छात्र नेम वाइज और रोल नंबर की सहायता से अपना आरबीएसई 12th रिजल्ट 2026 चेक कर सकते हैं।
Also See: 50+ Entrance Exams after 12th | Career Options after 12th
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
राजस्थान बोर्ड इंटर ऑनलाइन मार्कशीट में छात्र का नाम, माता-पिता का नाम, विषयवार अंक, कुल अंक, ग्रेड, परिणाम की स्थिति (पास/फेल) और रीमार्क सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरण जांच सकते हैं। आरबीएसई 12वीं परीक्षा 2026 में प्रत्येक विषय में और कुल मिलाकर न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को सफल घोषित किया जाएगा।
RBSE 12th Result 2026 by SMS: एसएमएस से रिजल्ट कैसे जांचें
- विज्ञान स्ट्रीम के लिए - RJ12S <स्पेस> रोल नंबर टाइप करें और इसे 5676750 / 56263 पर भेजें।
- कॉमर्स स्ट्रीम के लिए - RJ12C <स्पेस> रोल नंबर टाइप करें और इसे 5676750 / 56263 पर भेजें।
- कला स्ट्रीम के लिए - RJ12A <स्पेस> रोल नंबर टाइप करें और इसे 5676750 / 56263 पर भेजें।
आरबीएसई द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में छात्रों का कुल पास प्रतिशत 96.23% दर्ज किया गया है। आर्ट्स स्ट्रीम का पास प्रतिशत 97.54%, कॉमर्स का 93.64 प्रतिशत और साइंस का 97.52 प्रतिशत है। आरबीएसई बोर्ड एग्जाम 2026 में 8 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे।
RBSE 12th Result Roll Number and Name Wise: नाम से और रोल नंबर से रिजल्ट कैसे जांचें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके छात्र राजस्थान बोर्ड इंटरमीडिएट 2026 रिजल्ट रोल नंबर और नाम की सहायता से डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक पोर्टल तक पहुंचने के लिए rajresults.nic.in या rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- स्ट्रीम का चयन करें और “मुख्य परीक्षा 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी मार्कशीट के लिए विंडों में “रोल नंबर” या “नाम” का चयन करें।
- दिए गए बॉक्स में पूरा नाम या नौ अंकों का रोल नंबर दर्ज करें।
- इसके बाद “सबमिट” या “परिणाम खोजें” बटन पर क्लिक करें।
- डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- छात्र अपने अंक जांचें, डाउनलोड करें और प्रिंट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]RBSE 12th Result 2026: आरबीएसई कक्षा 12 का रिजल्ट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी, 96.23% स्टूडेंट्स पास
आरबीएसई ने तीनों स्ट्रीम- साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स के नतीजे एक साथ जारी किए हैं। लाखों छात्र जो राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, अब बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल के जरिए अपने नतीजे देख सकते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच