HLL Lifecare Limited Recruitment 2024: एचएलएल लाइफ केयर लिमिटेड में 1,121 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू
Abhay Pratap Singh | September 1, 2024 | 02:41 PM IST | 2 mins read
इच्छुक और पात्र अभ्यर्थियों को वॉक इन इंटरव्यू के लिए 4 और 5 सितंबर को सुबह 9 बजे से 11:30 बजे के बीच अधिसूचना में बताए गए स्थानों पर उपस्थित होना होगा।
नई दिल्ली: एचएलएल लाइफ केयर लिमिटेड में असिस्टेंट डायलिसिस टेक्नीशियन और जूनियर डायलिसिस टेक्नीशियन सहित विभिन्न पदों पर भर्ती निकली है। एचएलएल लाइफ केयर लिमिटेड भर्ती के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.lifecarehll.com/careers पर जाकर आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 28 अगस्त से शुरू की गई है।
एचएलएल लाइफ केयर लिमिटेड भर्ती 2024 के लिए उम्मीदवार ईमेल द्वारा अंतिम तिथि 7 सितंबर या उससे पहले आवेदन जमा कर सकते हैं। ईमेल द्वारा आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को भरे हुए आवेदन पत्र को आवश्यक योग्यता, अनुभव और अन्य दस्तावेजों के साथ ईमेल आईडी hrhincare@lifecarehll.com पर भेजना होगा।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से एचएलएल लाइफ केयर लिमिटेड में कुल 1,121 रिक्तियां भरी जाएंगी। जिसमें सीनियर डायलिसिस टेक्नीशियन के 357 पद और डायलिसिस टेक्नीशियन के 282 पद शामिल हैं। इसके अलावा, जूनियर डायलिसिस टेक्नीशियन के 264 पद और असिस्टेंट डायलिसिस टेक्नीशियन के 218 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।
एचएलएल लाइफ केयर लिमिटेड भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई 2024 से की जाएगी। अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को भारत सरकार के निर्देशों के अनुसार ऊपरी आयु में छूट दी जाएगी।
उम्मीदवारों को वॉक इन इंटरव्यू में शामिल होना अनिवार्य है। साक्षात्कार का आयोजन 4 और 5 सितंबर को सुबह 9 बजे से 11:30 बजे तक किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 24,219 रुपये से 53,096 रुपये तक प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। पात्रता और साक्षात्कार स्थान से संबंधित जानकारी के लिए कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना देख सकते हैं।
HLL Lifecare Limited Vacancy 2024: शैक्षणिक योग्यता
एचएलएल लाइफ केयर लिमिटेड भर्ती 2024 के लिए आवेदन से पहले उम्मीदवार शैक्षणिक योग्यता की जांच कर सकते हैं:
- सीनियर डायलिसिस टेक्नीशियन - मेडिकल डायलिसिस टेक्नोलॉजी/ रेनल डायलिसिस टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा/ बीएससी या एमएससी के साथ 8 या 6 साल का अनुभव हो।
- डायलिसिस टेक्नीशियन - सर्टिफिकेट कोर्स या डिप्लोमा/ बीएससी या एमएससी के साथ 7 या 5 या 2 साल का अनुभव है।
- जूनियर डायलिसिस टेक्नीशियन - सर्टिफिकेट कोर्स या डिप्लोमा/ बीएससी या एमएससी के साथ 4 या 2 या 1 साल का संबंधित अनुभव है।
- असिस्टेंट डायलिसिस टेक्नीशियन : सर्टिफिकेट कोर्स या मेडिकल डायलिसिस टेक्नोलॉजी / रेनल डायलिसिस टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा/ बीएससी कोर्स के साथ न्यूनतम 1 वर्ष का अनुभव हो।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार