Hiring People with Disabilities: दिव्यांगों को नौकरी देने के मामले में सकारात्मक रुख अपना रही भारतीय कंपनियां
Press Trust of India | March 16, 2025 | 05:14 PM IST | 1 min read
पिछले एक वर्ष में कंपनी के दिव्यांग कर्मचारियों की संख्या 16 क्षेत्रीय शाखाओं में 16 से बढ़कर 41 हो गई है।
नई दिल्ली: भारतीय कंपनियां दिव्यांग व्यक्तियों (PWD) की नियुक्ति में तेजी ला रही हैं, क्योंकि वे इसे ‘सामाजिक अनिवार्यता’ और बढ़ती विविधता, समानता और समावेश (डीईआई) प्रतिबद्धताओं के बीच ‘रणनीतिक व्यावसायिक लाभ’ के रूप में देख रही हैं। हितधारकों का कहना है कि भारतीय कॉरपोरेट घरानों में ऐसे लोगों को शामिल करने की संख्या में लगातार वृद्धि देखी गई है।
पिछले तीन वर्षों में समावेशी भूमिकाओं के लिए नौकरी भर्तियों में 30-40 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इस्पात और खनन क्षेत्रों से लेकर बीमा क्षेत्र तक की भारतीय कंपनियां अपने यहां दिव्यांगों को शामिल करने के लिए कार्यस्थल की सुलभता पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं।
फ्यूचर जनरली इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अनूप राउ ने कहा कि बीमा कंपनी ने अपने कार्यबल में दिव्यांगों को शामिल करने की उपलब्धि हासिल कर ली है।
राउ ने पीटीआई-भाषा से कहा, “हमारे कार्यबल में कम से कम एक प्रतिशत दिव्यांगों को शामिल करने की प्रतिबद्धता हमारी इस धारणा पर आधारित है कि समावेशन केवल एक बॉक्स पर निशान लगाने या लागू करने वाली नीति नहीं है - यह एक सार्थक बदलाव लाने की जिम्मेदारी है।”
उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष में कंपनी के दिव्यांग कर्मचारियों की संख्या 16 क्षेत्रीय शाखाओं में 16 से बढ़कर 41 हो गई है, तथा दिव्यांग कर्मचारियों में लगभग 22 प्रतिशत महिलाएं हैं।
अगली खबर
]NCET Registration 2025: नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 मार्च तक बढ़ी
एनसीईटी परीक्षा केंद्रीय/राज्य विश्वविद्यालयों/संस्थानों IITs, NITs RIEs एवं सरकारी कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में 4 वर्षीय समेकित शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम (ITEP) में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल