हिमाचल प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस छात्रों के साथ रैगिंग, चार सीनियर ट्रेनी डॉक्टर निष्कासित
Saurabh Pandey | June 12, 2024 | 10:44 AM IST | 1 min read
प्रिंसिपल ने कहा कि प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर, कॉलेज प्रबंधन ने दो वरिष्ठ प्रशिक्षु डॉक्टरों को एक-एक साल के लिए निष्कासित कर दिया है।
नई दिल्ली : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में एक सरकारी कॉलेज के कुछ एमबीबीएस छात्रों के साथ उनके सीनियर्स ने कथित तौर पर रैगिंग, दुर्व्यवहार और मारपीट की, जिसके बाद चार सीनियर ट्रेनी डॉक्टरों को मेडिकल कॉलेज से निष्कासित कर दिया गया।
टांडा मेडिकल कॉलेज (टीएमसी) की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि 5 जून की शाम को सीनियर छात्रों ने जूनियर ट्रेनी एमबीबीएस डॉक्टरों को बॉयज हॉस्टल के कमरा नंबर 108 में बुलाया और बाद में उनके साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की।
एंटी-रैगिंग कमेटी की जांच में पाए गए दोषी
जूनियर छात्रों ने नेशनल मेडिकल कमीशन में इसकी शिकायत दर्ज कराई। टीएमसी प्रिंसिपल डॉ. मिलाप शर्मा ने कहा कि कॉलेज की एंटी-रैगिंग कमेटी द्वारा की गई जांच में 2019 और 2022 बैच के चार वरिष्ठ प्रशिक्षु डॉक्टरों अरुण सूद, सिद्धांत यादव, राघवेंद्र भारद्वाज और भवानी शंकर को दोषी पाया गया।
Also read NEET PG Admit Card 2024: नीट पीजी एडमिट कार्ड 18 जून को होगा जारी, डाउनलोड लिंक और प्रक्रिया जानें
चारों सीनियर ट्रेनी डॉक्टरों पर कार्रवाई
प्रिंसिपल ने कहा कि प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर, कॉलेज प्रबंधन ने दो सीनियर ट्रेनी डॉक्टरों को एक-एक साल के लिए निष्कासित कर दिया है और उन पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है, जबकि अन्य दो को छह महीने के लिए निष्कासित कर दिया है और प्रत्येक पर 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया है। बयान के मुताबिक, जुर्माना सात दिनों के भीतर चुकाना होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच