HBSE Date sheet 2027: हरियाणा बोर्ड 10वीं - 12वीं की वार्षिक परीक्षा तारीखों का ऐलान, विषयवार डेटशीट का इंतजार
Saurabh Pandey | November 27, 2026 | 08:50 AM IST | 1 min read
हरियाणा बोर्ड ने वर्ष 2027 की कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं की डेट घोषित कर दिया है। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सेकंडरी और सीनियर सेकंडरी परीक्षाएं अगले साल मार्च के पहले सप्ताह में शुरू होंगी।
नई दिल्ली :
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने वर्ष 2027 की कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, हरियाणा बोर्ड सेकंडरी और सीनियर सेकंडरी परीक्षाएं अगले साल मार्च के पहले सप्ताह में शुरू होंगी।
जारी कार्यक्रम के मुताबिक, हरियाणा बोर्ड की कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 3 मार्च से शुरू होकर 8 अप्रैल 2027 तक चलेंगी। वहीं, कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 4 मार्च से शुरू होंगी और 26 मार्च 2027 को समाप्त होंगी। बोर्ड ने फिलहाल परीक्षाओं की ओवरऑल तिथियों की पुष्टि की है, जबकि विषयवार विस्तृत डेटशीट जारी किया जाना अभी बाकी है।
हरियाणा बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट में प्रत्येक विषय के लिए अलग-अलग परीक्षा तिथियां दी जाएंगी, जिससे छात्रों को अपनी तैयारी और पुनरावलोकन की योजना बनाने में मदद मिलेगी। हरियाणा बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले छात्र विस्तृत डेटशीट और परीक्षा संबंधी अन्य घोषणाएं आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर देख सकते हैं।
HBSE Date sheet 2027: परीक्षा तिथियां
|
परीक्षा
|
परीक्षा शुरू होने की तिथि
|
परीक्षा की अंतिम तिथि
|
|
कक्षा 12 (सीनियर सेकंडरी)
|
3 मार्च, 2027
|
8 अप्रैल, 2027
|
|
कक्षा 10 (सेकंडरी)
|
4 मार्च, 2027
|
26 मार्च, 2027
|
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र