Trusted Source Image

Haryana School timing: हरियाणा में स्कूलों के समय में बदलाव, जानें सिंगल, डबल शिफ्ट वाले स्कूलों की टाइमिंग

Saurabh Pandey | November 11, 2024 | 09:12 PM IST | 1 min read

हरियाणा में शिक्षा विभाग ने स्‍कूलों की टाइमिंग में बदलाव कर दिया है। ये फैसला ठंडी के दिनों को देखते बच्चों को होने वाली परेशानियों से बचाने के लिए लिया गया है। जानें अब क्‍या होगी स्‍कूलों की टाइमिंग...

वे स्कूल जो सिंगल शिफ्ट में चलते हैं, वे सुबह 8 बजे से दोपहर बाद 2:30 बजे तक 16 फरवरी से 14 नवंबर तक चलेंगे।
वे स्कूल जो सिंगल शिफ्ट में चलते हैं, वे सुबह 8 बजे से दोपहर बाद 2:30 बजे तक 16 फरवरी से 14 नवंबर तक चलेंगे।

नई दिल्ली : हरियाणा शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक वर्ष 2024-25 सत्र के लिए स्कूलों के समय में बदलाव के निर्देश जारी किए हैं। शिक्षा विभाग ने सर्दी के मौसम को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया है। आमतौर पर सर्दियों में बच्चों को सुबह जल्दी स्कूल आने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं सिंगल और डबल शिफ्ट स्कूलों की टाइंमिंग्स...

हरियाणा राज्य के वे स्कूल जो सिंगल शिफ्ट में चलते हैं, वे सुबह 9:30 बजे से दोपहर बाद 3:30 बजे तक 15 नवंबर से 15 फरवरी तक 2025 चलेंगे। वे स्कूल जो डबल शिफ्ट में चलते हैं, उसमें पहली शिफ्ट वालों की टाइमिंग सुबह 7:55 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट वालों की टाइमिंग दोपहर 12:40 बजे से शाम 5:15 बजे तक 15 अक्टूबर से 15 फरवरी तक रहेगी।

Haryana School Timings: गर्मियों की टाइमिंग

वे स्कूल जो सिंगल शिफ्ट में चलते हैं, वे सुबह 8 बजे से दोपहर बाद 2:30 बजे तक 16 फरवरी से 14 नवंबर तक चलेंगे। वे स्कूल जो डबल शिफ्ट में चलते हैं, उसमें पहली शिफ्ट वालों की टाइमिंग सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक 16 फरवरी से 14 नवंबर तक रहेगी। दूसरी शिफ्ट वालों की टाइमिंग दोपहर 12:45 बजे शाम 6:15 बजे तक 16 फरवरी से 14 अक्टूबर तक थी।

Also read UP School News: नए सत्र से कक्षा 3 के छात्रों को पढ़ाई जाएंगी एनसीईआरटी की किताबें, शिक्षा विभाग ने दी जानकारी

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications