Haryana Bsc Nursing Admit Card 2026: हरियाणा बीएससी नर्सिंग एडमिट कार्ड आज आएगा, परीक्षा तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | September 10, 2026 | 12:51 PM IST | 2 mins read
हरियाणा नर्सिंग एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: पंडित बी.डी. शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, रोहतक की ओर से आज पीजीआईएमएस रोहतक बीएससी नर्सिंग 2026 प्रवेश परीक्षा के हॉल टिकट जारी किए जाएंगे। आधिकारिक घोषणा के बाद पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट uhsrcetadmissions.in के माध्यम से हरियाणा बीएससी नर्सिंग एडमिट कार्ड 2026 जांच सकेंगे।
हरियाणा नर्सिंग एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। अभ्यर्थी अपने हॉल टिकट में पंजीकरण संख्या, रोल नंबर, नाम, फोटो व हस्ताक्षर, परीक्षा की तिथि, परीक्षा केंद्र का नाम व पता, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा अवधि सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं।
पीजीआईएमएस रोहतक बीएससी नर्सिंग परीक्षा 13 सितंबर, 2026 को ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्र पर हरियाणा नर्सिंग बीएससी एडमिट कार्ड 2026 के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र जैसे आधारकार्ड/ वोटर आईडी/ ड्राइविंग लाइसेंस आदि लाना होगा। इन दस्तावेजों के बिना एग्जाम सेंटर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
हरियाणा बीएससी नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम 2026 पैटर्न के अनुसार, पेपर में 180 अंकों के लिए कुल 180 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। परीक्षा की अवधि 3 घंटे निर्धारित की गई है। प्रश्न पत्र में भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान से 60-60 प्रश्न पूछे जाएंगे। गलत उत्तरों के लिए कोई अंक नहीं काटा जाएगा।
परीक्षा दिवस निर्देश के अनुसार, उम्मीदवारों को अपने साथ स्टेशनरी सामग्री जैसे काला या नीला पेन, पेंसिल आदि लानी चाहिए। परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन, पेजर, कैलकुलेटर, कलाई घड़ी जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं। एडमिट कार्ड में उल्लिखित निर्देशों का पालन करने की उम्मीदवारों को सलाह दी गई है।
Haryana BSc Nursing 2026 Admit Card: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार हरियाणा बीएससी नर्सिंग 2026 हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://uhsrcetadmissions.in/ पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, बीएससी नर्सिंग एडमिट कार्ड 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- पीजीआईएमएस रोहतक बीएससी नर्सिंग एडमिट कार्ड डाउनलोड करें व प्रिंट लें।
अगली खबर
]UP TGT 2022 College Allotment Result: यूपी टीजीटी कॉलेज अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, 2373 को आवंटित हुई संस्था
यूपी टीजीटी 2022 परीक्षा 15 विषयों के लिए 3 एवं 4 जून 2026 को आयोजित की गई थी। इसके बाद 30 जून 2026 को उक्त पदों के सापेक्ष 1.5 गुना अभ्यर्थियों को पदों की अर्हता/अभिलेख परीक्षण के लिए सफल घोषित किया गया था।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल