HBSE 10th, 12th Result 2026: हरियाणा बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट जल्द आने की उम्मीद, पिछले वर्षों का ट्रेंड जानें

Abhay Pratap Singh | May 7, 2026 | 12:40 PM IST | 2 mins read

हरियाणा बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय (सिद्धांत और व्यावहारिक दोनों में अलग-अलग) में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करने होंगे।

Best Courses After 10th Class

Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.

Check Now
छात्र एसएमएस, उमंग ऐप और डिजिलॉकर के माध्यम से भी अपना एचबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2026 जांच सकेंगे। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: हरियाणा स्कूल एजुकेशन बोर्ड (HBSE) की ओर से एचबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा 2026 का परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जल्द जारी किया जाएगा। आधिकारिक घोषणा के बाद छात्र हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2026 और एचबीएसई कक्षा 11वीं का रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकेंगे।

हरियाणा बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय (सिद्धांत और व्यावहारिक दोनों में अलग-अलग) में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करने होंगे। परीक्षार्थियों को रिजल्ट जांचने के लिए रोल नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी। वैकल्पिक वेबसाइट haryana.indiaresults.com और results.gov.in पर भी परिणाम उपलब्ध होगा।

Haryana Board of School Education: हरियाणा बोर्ड परिणाम 2026 की संभावित तिथि

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एचबीएसई द्वारा कक्षा 10वीं के परिणाम 2026 की घोषणा 12 से 15 मई के बीच और कक्षा 12वीं रिजल्ट 2026 की घोषणा मई माह के दूसरे सप्ताह में किए जाने की उम्मीद है। छात्र एसएमएस, उमंग ऐप और डिजिलॉकर के माध्यम से भी अपना एचबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2026 जांच सकेंगे।

एसएमएस से रिजल्ट जांचने के लिए मोबाइल के मैसेज बॉक्स में कक्षा 10वीं के छात्रों को RESULTHB10 <space> रोल नंबर और कक्षा 12वीं के छात्रों को RESULTHB12 <space> रोल नंबर टाइप करके इसे 56263 पर भेजना होगा।

Also read JAC 12th Toppers 2026: जेएसी 12th रिजल्ट में 489 अंकों के साथ राशिदा नाज ने किया टॉप, पास प्रतिशत जानें

हरियाणा बोर्ड ने एचबीएसई 10वीं परीक्षा 26 फरवरी से 20 मार्च, 2026 तक और एचबीएसई 12वीं परीक्षा 25 फरवरी से 1 अप्रैल, 2026 तक आयोजित की थी। एचबीएसई कक्षा 10वीं-12वीं की परीक्षा 2026 में कुल 5,66,411 छात्र उपस्थित हुए।

Haryana Board HBSE Results 2026: पिछले वर्षों का ट्रेंड

उम्मीदवार हरियाणा बोर्ड 10वीं 12वीं परिणाम के लिए पिछले वर्षों का ट्रेंड यहां जांच सकते हैं:

एचबीएसई कक्षा 10वीं रिजल्ट पिछले वर्षों का ट्रेंड

  • 2025:17 मई
  • 2024: 12 मई
  • 2023: 16 मई

एचबीएसई कक्षा 12वीं रिजल्ट पिछले वर्षों का ट्रेंड

  • 2025: 13 मई
  • 2024: 30 अप्रैल
  • 2023: 15 मई

Haryana Board Results 2026: डाउनलोड प्रक्रिया

नीचे बताए गए चरणों का पालन करके उम्मीदवार हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं का रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकेंगे:

  • एचबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
  • कक्षा 10वीं/ 12वीं रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
  • एचबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसे जांचें, डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]