Schools Closed Heatwave 2024: गुरुग्राम में गर्मी के चलते कक्षा 8 तक के सभी स्कूल 27 से 31 मई तक रहेंगे बंद
Abhay Pratap Singh | May 27, 2024 | 07:50 AM IST | 2 mins read
हरियाणा राज्य के स्कूलों में 1 जून से गर्मी की छुट्टियां शुरू होंगी। वहीं, कक्षाओं का पुनः संचालन 1 जुलाई 2024 से किया जाएगा।
नई दिल्ली: हरियाणा सरकार ने भीषण गर्मी के चलते गुरुग्राम के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। जारी नोटिस के अनुसार, बालवाटिका से कक्षा 8 तक की सभी कक्षाएं 27 मई से 31 मई तक पांच दिनों के लिए बंद रहेंगी।
हरियाणा सरकार ने हाल ही में स्कूल के समय में भी बदलाव किया था। सिंगल शिफ्ट की कक्षाएं सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। जबकि डबल शिफ्ट की कक्षाएं पहली पाली में सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली में सुबह 11:45 बजे से शाम 4:15 बजे तक संचालित होगी।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने हाल ही में हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, गुजरात, राजस्थान सहित कई राज्यों में 28 मई तक हीटवेव के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अतिरिक्त, विभाग ने दिल्ली और हरियाणा के लिए “भीषण हीटवेव” अलर्ट जारी किया है।
आधिकारिक आदेश में कहा गया कि, “निदेशक, माध्यमिक शिक्षा हरियाणा, पंचकूला द्वारा पत्र संख्या एसपीएल 5/19-2024 तिथि 19.05.2024 द्वारा जारी निर्देशों की अनुपालना में जिला गुरुग्राम में अत्यधिक गर्मी को देखते हुए बालवाटिका से कक्षा आठ तक के सभी सरकारी, अर्ध-सरकारी, निजी स्कूलों में 27 मई 2024 से 31 मई 2024 तक अवकाश घोषित किया गया है।”
हरियाणा के ऊना जिले में भी भीषण गर्मी के कारण सभी सरकारी और प्राइवेट प्री-प्राइमरी और प्राइमरी स्कूल 25 मई तक बंद करने का आदेश दिया गया था। हरियाणा के सभी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 1 जून से 30 जून तक रहेंगी। वहीं, कक्षाओं का पुनः संचालन 1 जुलाई से शुरू किया जाएगा।
मौसम विभाग द्वारा तापमान में लगातार हो रही वृद्धि के बारे में राज्यों को सचेत किए जाने के बावजूद भी स्कूल बंद नहीं किए जाने पर अभिभावक और छात्र चिंता जता रहे थे। हालाँकि, जिला आयुक्त ने बीती रात 8 बजे एक आदेश जारी कर सभी स्कूलों को इस महीने के अंत तक बंद रखने का आदेश दिया है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच