Trusted Source Image

CJP Protest: मेट्रो स्टेशन बंद व ट्रेनें रद्द करने पर कोर्ट की केंद्र को फटकार, कहा- सब कुछ ठप नहीं कर सकते

Press Trust of India | October 9, 2026 | 07:33 PM IST | 2 mins read

पीठ ने केंद्र से कहा कि वह उचित तरीके से फैसले ले, ताकि यह पक्का किया जा सके कि ''आम जनता को होने वाली परेशानी कम से कम हो।'' पीठ ने कहा, ''मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।''

प्रधान न्यायाधीश ने कहा, ''नागरिकों को बेवजह परेशान नहीं किया जाना चाहिए।" (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)
प्रधान न्यायाधीश ने कहा, ''नागरिकों को बेवजह परेशान नहीं किया जाना चाहिए।" (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)

नई दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने केंद्र सरकार को निर्देश दिया कि 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के विरोध प्रदर्शन के कारण मेट्रो और दिल्ली आने वाली ट्रेन की आवाजाही पर पूरी तरह रोक नहीं लगाई जाए। अदालत ने कहा कि सब कुछ ठप नहीं किया जा सकता। कोर्ट ने कहा कि भले ही कानून लागू करने वाली एजेंसियों को अनियंत्रित गतिविधियों को रोकने के लिए कदम उठाने का अधिकार है, लेकिन नागरिकों को बेवजह परेशान नहीं किया जाना चाहिए।

प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के मद्देनजर 57 मेट्रो स्टेशन बंद किए जाने और दिल्ली आने वाली ट्रेन को रद्द करने के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई कर रही थी।

निर्वाचन आयोग के कामकाज में कथित गड़बड़ी को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉजपा और कुछ छात्र संगठनों ने प्रदर्शन का आह्वान किया है। पीठ ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता को निर्देश दिया है।

सुप्रीम कोर्ट ने सॉलिसिटर जनरल से क्या कहा?

पीठ ने कहा कि सॉलिसिटर जनरल ने अधिकारियों से प्रतिबंध के फैसले पर फिर से विचार करने और मेट्रो ट्रेन तथा अन्य रेल सेवाओं को उचित नियमन के साथ चलने की अनुमति देने का आग्रह करने पर सहमति जताई है।

अदालत में वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल के नेतृत्व में कई वकीलों की दलीलें सुनने के बाद प्रधान न्यायाधीश ने आदेश दिया, ''इस आश्वासन के मद्देनजर हम स्पष्ट करते हैं कि मेट्रो ट्रेन की आवाजाही पर पूरी तरह रोक नहीं लगाई जाएगी।''

प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि संभावित खतरे से निपटने के लिए लगाई जाने वाली पाबंदियां जरूरत से ज़्यादा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा, ''आपको कुछ चीज़ों को रोकना होगा। उन्हें रोकने के लिए सिर्फ़ उतनी ही कार्रवाई करें जितनी जरूरी हो।''

साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि लोगों की आवाजाही पूरी तरह नहीं रुकनी चाहिए। पीठ ने केंद्र को निर्देश दिया कि मेट्रो ट्रेन और अन्य रेल सेवाओं की आवाजाही के संबंध में अधिकारियों द्वारा लिए गए फैसले का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।

Also readCJP Protest: सीजेपी प्रोटेस्ट से पहले दिल्ली में 23,000 सीएपीएफ जवान तैनात, प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार

मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल न करें: कोर्ट

पीठ ने केंद्र से कहा कि वह उचित तरीके से फैसले ले, ताकि यह पक्का किया जा सके कि ''आम जनता को होने वाली परेशानी कम से कम हो।'' पीठ ने कहा, ''मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।''

पीठ ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कानून लागू कराने वाली एजेंसियों को एहतियाती कदम उठाने का अधिकार है, लेकिन ये कदम खतरे के अनुपात में होने चाहिए और आम नागरिकों को बेवजह परेशानी नहीं होनी चाहिए।

प्रधान न्यायाधीश ने कहा, ''नागरिकों को बेवजह परेशान नहीं किया जाना चाहिए। हम बस इतना ही चाहते हैं।'' पीठ की ओर से जताई गई चिंताओं पर जवाब देते हुए मेहता ने कहा कि सरकार प्रतिबंधों की समीक्षा करेगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications