Gujarat Schools Open 2024: गुजरात में गर्मी की छुट्टी के बाद आज से खुले स्कूल, शाला प्रवेश उत्सव का होगा आयोजन
Abhay Pratap Singh | June 13, 2024 | 09:50 AM IST | 2 mins read
गुजरात राज्य में भीषण गर्मी के चलते राज्य शिक्षा विभाग की ओर से ग्रीष्मकालीन अवकाश 12 जून तक बढ़ा दी गई थी।
नई दिल्ली: गुजरात के प्राथमिक, माध्यमिक और व्यस्क शिक्षा, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री प्रफुल्ल पंशेरिया ने कहा कि राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूल आज यानी 13 जून से फिर से खुल जाएंगे। प्राथमिक, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र 35 दिनों की लंबी गर्मी की छुट्टियों के बाद नए शैक्षणिक वर्ष 2024-25 में भाग लेने जा रहे हैं।
राज्य के शिक्षा मंत्री प्रफुल्ल पंशेरिया ने आज मीडिया संस्थान एएनआई को बताया कि, “आज से गुजरात राज्य में प्राथमिक और उच्चतर माध्यमिक, निजी और सरकारी दोनों स्कूल फिर से खुलने जा रहे हैं। सभी छात्रों को मेरी शुभकामनाएं।”
गुजरात के शिक्षा मंत्री पंशेरिया ने आगे बताया कि, करीब दो लाख छात्र निजी स्कूलों से सरकारी स्कूलों में प्रवेश ले चुके हैं। राज्य शिक्षा मंत्री ने गुजरात के सरकारी स्कूलों में छात्रों के नामांकन में बढ़ोतरी का श्रेय “स्मार्ट क्लास, बुनियादी ढांचे के विकास और शिक्षकों की कड़ी मेहनत” को दिया।
Also read DU Academic Calendar 2023-24: डीयू ग्रीष्मकालीन अवकाश तिथि में बदलाव, 14 जून से शुरू होंगी छुट्टियां
रिपोर्ट के अनुसार, गर्मी की छुट्टियों के बाद आज 1.15 करोड़ से अधिक छात्र 54,000 से अधिक स्कूलों में फिर से शामिल होंगे। इस संबंध में, राज्य सरकार ने 27, 28 और 29 जून को सभी स्कूलों में ‘शाला प्रवेश उत्सव’ आयोजित करने की योजना की घोषणा की है।
भारत के उत्तरी राज्यों में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण गुजरात के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 12 जून तक बढ़ा दी गई थी। इस साल राज्य में 9 मई से 12 जून तक स्कूल बंद थे। तापमान में गिरावट के चलते प्राथमिक स्कूल सुबह 9 से दोपहर 3:30 बजे तक और हाई स्कूल की कक्षाएं सुबह 9 से शाम 4 बजे तक संचालित की जाएंगी।
बता दें कि, राज्य के मंत्री ने हाल ही में एक मीडिया संस्थान को बताया कि राज्य में बिल्डिंग यूज क्लीयरेंस (बीयूसी) और फायर एनओसी न होने के कारण करीब 600 से 700 स्कूल बंद कर दिए गए हैं। राजकोट में भीषण आग लगने के बाद इन स्कूलों को सील करने का निर्णय लिया गया, जिसमें 27 बच्चों सहित कई लोगों की मौत हुई थी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल