Gujarat HC Recruitment 2024: गुजरात हाईकोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती, gujarathighcourt.nic.in से करें आवेदन
Saurabh Pandey | May 11, 2024 | 09:05 AM IST | 1 min read
गुजरात उच्च न्यायालय में अधीनस्थ न्यायालयों और औद्योगिक एवं श्रम न्यायालयों में अंग्रेजी स्टेनोग्राफर के लिए आवेदन करने की आयु सीमा 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
नई दिल्ली : गुजरात उच्च न्यायालय ने अंग्रेजी स्टेनोग्राफर ग्रेड II और III के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। इन रिक्तियों के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 6 मई से चल रही है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार गुजरात हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट www.gujarathighcourt.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 26 मई 2024 तक है।
रिक्तियों का विवरण
गुजरात उच्च न्यायालय भर्ती 2024 के तहत स्टेनोग्राफर (अंग्रेजी) ग्रेड II और III के 245 रिक्त पदों को भरा जाएगा। रिक्तियों का विवरण नीचे देख सकते हैं-
- स्टेनोग्राफर (अंग्रेजी) ग्रेड-II - 122 पद
- स्टेनोग्राफर (अंग्रेजी) ग्रेड-III - 122 पद
- औद्योगिक एवं श्रम न्यायालय में स्टेनोग्राफर (अंग्रेजी) ग्रेड-II - 01 पद
Gujarat High Court English Stenographer Recruitment 2024: आयुसीमा
गुजरात उच्च न्यायालय भर्ती 2024 अंग्रेजी स्टेनोग्राफर ग्रेड- II के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयुसीमा 21 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। स्टेनोग्राफर ग्रेड-III के लिए आयुसीमा 21 वर्ष से कम और 26 मई 2024 को 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
Gujarat High Court English Stenographer: आवेदन शुल्क
गुजरात उच्च न्यायालय भर्ती 2024 अंग्रेजी स्टेनोग्राफर ग्रेड- II और के लिए ग्रेड-III के लिए आवेदन करने वाले एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस, पीएच, भूतपूर्व सैनिक, ईबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 750 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा, जबकि अन्य उम्मीदवारों को 1,500 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
Also read UPSC CDS 1 Result 2024: यूपीएससी सीडीएस 1 रिजल्ट upsc.gov.in पर जारी, ऐसे करें चेक
शैक्षणिक योग्यता
आवेदक को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। आवेदक को कंप्यूटर चलाने का बुनियादी ज्ञान होना चाहिए। 120 शब्द प्रति मिनट की अंग्रेजी शॉर्टहैंड स्पीड होनी चाहिए। आवेदक को गुजराती, अंग्रेजी और हिंदी भाषा का पर्याप्त ज्ञान होना चाहिए।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई