GPAT 2025: जीपैट सूचना बुलेटिन आज natboard.edu.in पर होगी जारी, पात्रता मानदंड, एप्लीकेशन फीस; एग्जाम डेट
Saurabh Pandey | March 27, 2025 | 11:25 AM IST | 2 mins read
एम फार्मा कोर्स में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्रों को ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (GPAT) परीक्षा देनी होगी और उसे उत्तीर्ण करना होगा। GPAT 2025 देश भर के कई परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित मोड पर आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली : नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) आज यानी 27 मार्च को दोपहर 3 बजे ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (GPAT 2025) की सूचना बुलेटिन आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर अपलोड करेगा। जीपैट के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 अप्रैल से शुरू होगी। GPAT पंजीकरण की अंतिम तिथि 21 अप्रैल 2025 है।
New: GPAT PYQ's with Solutions PDF (2020–2025)
Latest: GPAT 2027 Syllabus
Don't Miss: GPAT 2027 Complete Guide
जीपैट 2025 आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो जाने पर एनबीईएमएस जीपैट एप्लिकेशन सुधार विंडो खोलेगा। जीपैट आवेदन पत्र जमा करने वाले उम्मीदवारों को जीपैट प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा। GPAT 2025 एडमिट कार्ड ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। एमफार्मा प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए यह दस्तावेज जरूरी होगा।
NBEMS GPAT 2025: पात्रता मानदंड
जीपैट 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कक्षा 12 के बाद फार्मेसी में 4 वर्षीय स्नातक की डिग्री पूरी की होनी चाहिए, जिसमें बाद में प्रवेश लेने वाले छात्र भी शामिल हैं। अंतिम वर्ष या चौथे वर्ष की परीक्षा देने वाले उम्मीदवार भी आवेदन के पात्र होंगे। बीई, बीटेक फार्मास्युटिकल और फाइन केमिकल टेक्नोलॉजी या समकक्ष उम्मीदवार आवेदन के लिए पात्र नहीं हैं।
GPAT 2025: आवेदन शुल्क
जीपैट 2025 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, अनारक्षित कैटेगरी के पुरुष उम्मीदवारों को 2200 रुपये, सामान्य ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, ओबीसी (एनसीएल) और महिला उम्मीदवारों को 1100 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
GPAT 2025: एडमिट कार्ड
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) GPAT 2025 एडमिट कार्ड संभवतः 20 मई, 2025 को जारी करेगा। उम्मीदवारों को इसे आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in से डाउनलोड करना होगा।
GPAT 2025: परीक्षा तिथि
ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (GPAT) 25 मई, 2025 को आयोजित किया जाएगा। जो छात्र MPharm कोर्स करना चाहते हैं, उन्हें प्रवेश पात्रता के लिए GPAT परीक्षा देनी होगी और उत्तीर्ण होना होगा। GPAT 2025 पूरे भारत में कई परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित मोड में होगी।
Also read GPAT 2025: ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट 25 मई को होगा आयोजित, 1 अप्रैल से शुरू होगा पंजाीकरण
GPAT 2025: परीक्षा पैटर्न
GPAT 2025 प्रश्न पत्र में 500 अंकों के 125 प्रश्न होंगे। फार्मास्युटिकल केमिस्ट्री और संबद्ध विषयों और फार्मास्यूटिक्स और संबद्ध विषयों से कुल 38 प्रश्न पूछे जाएंगे। फार्माकोलॉजी से 28 प्रश्न, फार्माकोग्नोसी से 10 और बीफार्मा के अन्य विषयों से 11 प्रश्न पूछे जाएंगे।
आधिकारिक सूचना के अनुसार, GPAT 2025 परीक्षा एक कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (CBT) मोड में होगी और पेपर का माध्यम केवल अंग्रेजी होगा। परीक्षा की अवधि 3 घंटे होगी और परीक्षा में केवल बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। परीक्षा के लिए कुल अंक 500 होंगे।
GPAT 2025: मार्किंग स्कीम
ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे, जबकि गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा। वहीं अनुत्तरित प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं दिया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल