GPAT 2024: ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए आवेदन सुधार विंडो आज होगी बंद, सिलेबस में किया गया बदलाव
Abhay Pratap Singh | May 14, 2024 | 09:04 AM IST | 2 mins read
ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट 2024 (GPAT 2024) का आयोजन एमफार्मा प्रोग्राम में प्रवेश के लिए किया जाता है।
नई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) द्वारा आज यानी 14 मई को ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट 2024 (जीपीएटी 2024) के लिए आवेदन सुधार विंडो बंद कर दी जाएगी। GPAT 2024 के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर जीपैट आवेदन फॉर्म में सुधार कर सकते हैं।
ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट 2024 का आयोजन 8 जून को किया जाएगा। एमफार्मा कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए एनबीईएमएस द्वारा जीपैट परीक्षा का आयोजन किया जाता है। नोटिस के अनुसार, ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए निर्धारित योग्यता परीक्षा मानदंड और पाठ्यक्रम में एनबीई बोर्ड ने बदलाव किया है।
जीपीएटी आवेदन फॉर्म 2024 में उम्मीदवारों को नाम, राष्ट्रीयता, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और परीक्षा शहर में बदलाव की अनुमति नहीं दी गई है। जीपैट आवेदन फॉर्म भरने व शुल्क का भुगतान वाले उम्मीदवार दस्तावेज सहित अन्य फील्ड में आवश्यक बदलाव कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
Also read GPAT 2024 Form Correction: जीपैट आवेदन करेक्शन आज से natboard.edu.in पर शुरू, 14 मई तक मौका
जीपैट आवेदन फॉर्म 2024 में अपलोड फोटो में सुधार करने के लिए जीपैट फाइनल एवं सिलेक्टिव एडिट विंडो 28 मई से 30 मई तक खुली रहेगी। वहीं, प्री-फाइनल और सिलेक्टिव एडिट का ऑप्शन कैंडिडेट को 21 मई से 23 मई तक दिया जाएगा। आवेदकों के लिए GPAT 2024 एडमिट कार्ड 3 जून को जारी किया जाएगा।
Graduate Pharmacy Aptitude Test 2024: नवीनतम अपडेट
हाल ही में, फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया ने GPAT के आयोजन को लेकर NBEMS के साथ समझौता किया है। इससे पहले वर्ष 2019 से 2023 तक एनटीए द्वारा जीपैट एग्जाम का आयोजन किया जाता था। एनबीईएमएस द्वारा जारी सूचना बुलेटिन में निम्नलिखित विवरणों में बदलाव किया गया है:
- GPAT पाठ्यक्रम में “बैचलर ऑफ फार्मेसी (बी. फार्मा) पाठ्यक्रम विनियम, 2014” के अनुसार विषय/नॉलेज क्षेत्र शामिल होंगे।
- उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए आवेदन करने से पहले यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनकी बीफार्मा डिग्री फार्मेसी अधिनियम, 1948 की धारा 12 और पाठ्यक्रम के संचालन के प्रावधानों के अनुसार मान्यता प्राप्त है।
- यदि किसी भी समय यह पाया जाता है कि बी.फार्मा डिग्री मान्यता प्राप्त नहीं है, तो कैंडिडेट की उम्मीदवारी/परिणाम रद्द कर दिया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज