GIT Jaipur Admissions 2024: जीआईटी जयपुर के बीटेक, एमटेक प्रोग्राम में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू
Abhay Pratap Singh | April 12, 2024 | 04:24 PM IST | 2 mins read
जीआईटी जयपुर में बीटेक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए 15% सीटें प्रबंधन कोटा और 15 प्रतिशत सीटें राजस्थान के बाहर के छात्रों के लिए आरक्षित हैं।
नई दिल्ली: ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी जयपुर (जीआईटी जयपुर) के बीटेक और एमटेक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों में जीआईटी जयपुर एप्लीकेशन फॉर्म 2024 भर सकेंगे।
जीआईटी बीटेक एमटेक ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म 2024 उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gitjapur.com पर जाकर भर सकते हैं। ग्लोबर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी जयपुर में बीटेक और एमटेक प्रोग्राम में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के रूप में 1000 रुपये का भुगतान करना होगा।
Global Institute of Technology Jaipur Eligibility Criteria 2024: शैक्षणिक योग्यता
- बीटेक कार्यक्रम में प्रवेश के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 50% अंकों के साथ कक्षा 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए। साथ ही एक वैकल्पिक विषय के रूप में भौतिक और गणित में 45% अंकों के साथ 12वीं कक्षा पास किया हो।
- एमटेक प्रोग्राम में प्रवेश के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम अंकों के साथ बीटेक या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए।
जीआईटी एमटेक कार्यक्रम में छात्रों को राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय द्वारा समन्वयक, सीएएम के माध्यम से ऑनलाइन काउंसलिंग के द्वारा प्रवेश दिया जाएगा। जीआईटी जयपुर में एमटेक व बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए छात्रों को 96,043 रुपये शुल्क देना होगा। अभ्यर्थियों को छात्रावास के लिए अलग से फीस जमा करनी होगी।
ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (जीआईटी) जयपुर द्वारा बीटेक प्रथम वर्ष के लिए 15% सीटें प्रबंधन कोटा, 15% सीटें राजस्थान के बाहर के छात्रों (आरईएपी के माध्यम से) के लिए और 70 प्रतिशत सीटें राजस्थान निवासी छात्रों के लिए आरक्षित की गई हैं। आवेदन से पहले उम्मीदवारों को सभी विवरण सही से पढ़ लेना चाहिए।
GIT Jaipur Offline Admission Form 2024: ऑफलाइन आवेदन पत्र प्राप्त करें
जीआईटी जयपुर में बीटेक और एमटेक प्रोग्राम में प्रवेश के लिए ऑफलाइन आवेदन फॉर्म उम्मीदवार “आईटीएस-1 & 2, आईटी पार्क रोड, सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र, सीतापुरा, जयपुर, राजस्थान” पते पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं। किसी भी सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 9314050477 पर या मेल आईडी support@gitjapur.com पर संपर्क कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी