Ghaziabad School News: कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल 18 जनवरी तक रहेंगे बंद, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
Santosh Kumar | January 12, 2025 | 06:46 PM IST | 1 min read
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जिले में सर्दी के कारण कक्षा 1 से 8 तक के सभी बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों को बंद रखने का आदेश दिया है।
नई दिल्ली: शीतलहर के चलते दिल्ली से सटे गाजियाबाद जिले में कक्षा 8 तक के सभी स्कूल 18 जनवरी तक बंद रहेंगे। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने यह आदेश जारी किया है। हालांकि, स्कूल का पूरा स्टाफ स्कूल में मौजूद रहेगा और सभी कर्मचारी अपने कार्यालय और विभागों से जुड़ी जिम्मेदारियां निभाएंगे।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जिले में सर्दी के कारण कक्षा एक से आठ तक के सभी बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों को 18 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है। सभी विद्यालयों को आदेश का कड़ाई से पालन करना होगा।
Ghaziabad School: आदेश का पालन न करने पर कार्रवाई
आदेश का पालन न करने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश सरकारी और निजी दोनों स्कूलों पर लागू होगा। इसमें सीबीएसई, आईसीएसई, गैर-सहायता प्राप्त, सरकारी और गैर-सरकारी स्कूल शामिल हैं।
मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिम भारत में घने कोहरे की चेतावनी दी है और यलो अलर्ट जारी किया है। ठंड बढ़ने की आशंका के चलते गाजियाबाद प्रशासन ने कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल बंद रखने का फैसला किया है।
दिल्ली, हरियाणा में 15 जनवरी तक अवकाश
इससे पहले दिल्ली सरकार ने 1 से 15 जनवरी 2025 तक सभी सरकारी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश घोषित किया। यहां 16 जनवरी से कक्षाएं फिर से शुरू होंगी। नोएडा में कक्षा 8 तक के स्कूल अगले आदेश तक बंद रहेंगे।
हरियाणा के स्कूलों में भी शीतकालीन अवकाश चल रहा है। शिक्षा विभाग की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, हरियाणा में 1 से 15 जनवरी 2025 तक स्कूल बंद रहेंगे। विभाग ने आधिकारिक 'X' हैंडल पर पोस्ट शेयर किया।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई