Abhay Pratap Singh | March 4, 2025 | 09:44 PM IST | 2 mins read
गेट 2025 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन विंडो में अपना नामांकन आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
Estimate your M.Tech admission chances in top engineering colleges using your GATE 2026 score & marks with our accurate and easy-to-use College Predictor tool.
Try Now
नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की (IIT Roorkee) ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग 2025 (GATE 2025) परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवारों के लिए स्कोरकार्ड जारी करने की तिथि घोषित कर दी है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, 28 मार्च को आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर गेट 2025 स्कोरकार्ड लिंक सक्रिय कर दिया जाएगा।
गेट स्कोरकार्ड 2025 से पहले आईआईटी रुड़की 19 मार्च को गेट 2025 रिजल्ट जारी करेगा। गेट परिणाम 2025 और गेट स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को नामांकन आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। GATE 2025 परीक्षा 1, 2, 15 और 16 फरवरी को दो सत्रों में आयोजित की गई थी।
नोटिस के अनुसार, गेट 2025 स्कोरकार्ड 28 मार्च से 31 मई तक डाउनलोड के लिए मुफ्त में उपलब्ध रहेगा। 31 मई के बाद गेट स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को शुल्क देना होगा। कैंडिडेट 31 दिसंबर तक प्रति पेपर 500 रुपए शुल्क देकर गेट 2025 स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
गेट 2025 स्कोरकार्ड परिणाम घोषणा की तिथि से तीन साल के लिए वैध होता है। गेट स्कोरकार्ड का उपयोग एमटेक, एमई या अन्य स्नातकोत्तर प्रवेश के लिए किया जा सकता है। इसके अलावा, गेट स्कोर का उपयोग विभिन्न पीएसयू भर्तियों और फेलोशिप के अतिरिक्त विदेश में अध्ययन के लिए भी किया जाता है।
गेट स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, फोटो, हस्ताक्षर, गेट पेपर, 100 में से स्कोर, स्कोरकार्ड की वैधता, गेट 2025 योग्यता अंक, गेट 2025 रैंक और क्यूआर कोड सहित अन्य विवरण की जांच कर सकते हैं। गेट 2025 से संबंधित अधिक जानकारी के लिए गेट आईआईटी रुड़की की वेबसाइट पर जाएं।
गेट कट-ऑफ अलग-अलग श्रेणियों (सामान्य/ओबीसी-एनसीएल/ईडब्ल्यूएस और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी) के लिए अलग-अलग घोषित की जाती है। पिछले रुझानों के आधार पर, इस वर्ष अधिकांश विषयों के लिए गेट 2025 कट-ऑफ बढ़ने की उम्मीद है। वहीं, 2023 और 2024 में कई विषयों में गेट कटऑफ में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिले है।