GATE Answer Key 2026: गेट आंसर की और रिस्पॉन्स शीट gate2026.iitg.ac.in पर जारी; आपत्तियां दर्ज करें
Abhay Pratap Singh | February 22, 2026 | 02:34 PM IST | 1 min read
गेट आंसर की 2026 पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए आवेदन नंबर, ईमेल आईडी और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Download the GATE 2027 subject-wise syllabus PDF and prepare with the latest topics, section-wise weightage, and exam pattern for your chosen discipline.
Check Nowनई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी (IIT Guwahati) ने 22 फरवरी को ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2026) की प्रोविजनल उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवारों को गेट प्रोविजनल आंसर की 2026 पर आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया गया है।
गेट आंसर की 2026 पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए आवेदन नंबर, ईमेल आईडी और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। गेट प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड लिंक और गेट आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो लिंक आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर सक्रिय है।
समय-सीमा के भीतर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद गेट फाइनल आंसर की 2026 जारी की जाएगी। आईआईटी गुवाहाटी द्वारा गेट 2026 का परिणाम अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर तैयार किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, गेट 2026 रिजल्ट 19 मार्च को ऑनलाइन माध्यम में घोषित किया जाएगा।
गेट 2026 परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में 7, 8, 14 और 15 फरवरी को 30 विषयों के लिए आयोजित की गई थी। अंकन योजना के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 व 2 अंक दिया जाएगा। ऑब्जेक्टिव प्रश्नों में ⅓ व ¼ नेगेटिव मार्किंग है। एनएटी प्रश्नों में कोई नकारात्मक अंकन नहीं है।
गेट स्कोर 3 साल तक मान्य होता है। गेट प्रवेश परीक्षा आईआईटी, एनआईटी और अन्य संस्थानों में मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी (MTech) और डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (PhD) कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए तथा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (PSU) में भर्ती के लिए भी किया जा सकता है।
GATE 2026 Answer Key: डाउनलोड चरण
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट गेट प्रोविजनल आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, GOAPS पोर्टल लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- गेट प्रोविजनल आंसर की पीडीएफ जांचें और इसे डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा