GATE Admit Card 2025: 'इडली चटनी नो सांभर' वाले वायरल गेट एडमिट कार्ड ईमेल का आईआईटी रुड़की ने दिया जवाब
Santosh Kumar | January 9, 2025 | 08:04 PM IST | 2 mins read
संस्थान की ओर से भेजे गए संदेश में लिखा था, "डियर इडली चटनी नो सांभर" जिसे लोगों ने खूब अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया।
Download the GATE 2027 subject-wise syllabus PDF and prepare with the latest topics, section-wise weightage, and exam pattern for your chosen discipline.
Check Nowनई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की ने हाल ही में ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) 2025 के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों को ईमेल के माध्यम से एडमिट कार्ड साझा किए। इस दौरान संस्थान की ओर से कुछ उम्मीदवारों को ईमेल पर 'इडली चटनी नो सांभर' कहकर संबोधित किया गया। जो इस समय सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। अब इस पूरे मामले पर आईआईटी रुड़की ने प्रतिक्रिया दी है।
इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, संस्थान ने जारी बयान में कहा है कि तकनीकी गड़बड़ी के कारण कई छात्रों को गलत ईमेल शुभकामनाएं मिलीं। बता दें कि आईआईटी रुड़की ने 7 जनवरी को गेट एडमिट कार्ड जारी किया था।
GATE Admit Card 2025: संस्थान ने स्वीकार की गलती
आईआईटी रुड़की द्वारा बल्क मेलिंग प्रक्रिया के दौरान, संचालन संस्था ने गलती से छात्रों को गलत ईमेल ग्रीटिंग भेज दिया। जिन उम्मीदवारों को गलत ईमेल मिले, उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी शिकायतें साझा कीं।
बाद में आईआईटी रुड़की ने माना कि तकनीकी गड़बड़ी के कारण कुछ आवेदकों को गलत ईमेल ग्रीटिंग प्राप्त हुई थी। समस्या का समाधान कर दिया गया और सही नामों के साथ ईमेल भेजे गए तथा खेद प्रकट किया गया।
GATE 2025 Admit Card: गेट एग्जाम डेट 2025
बता दें कि संस्थान की ओर से भेजे गए संदेश में लिखा था, "डियर इडली चटनी नो सांभर" जिसे लोगों ने खूब शेयर किया और देखा। कई लोगों ने इस संदेश को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया।
गेट 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। गेट 2025 परीक्षा 2 शिफ्ट में आईआईटी रुड़की द्वारा आयोजित की जाएगी।
शेड्यूल के अनुसार, गेट 2025 परीक्षा 1, 2, 15 और 16 फरवरी को आयोजित की जाएगी। सुबह का सत्र सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और दोपहर का सत्र दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल