Santosh Kumar | January 7, 2025 | 11:42 AM IST | 2 mins read
GATE 2025 परीक्षा की पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी।
Estimate your M.Tech admission chances in top engineering colleges using your GATE 2026 score & marks with our accurate and easy-to-use College Predictor tool.
Try Now
नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। पंजीकृत उम्मीदवार गेट 2025 की आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in के माध्यम से गेट एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं। शेड्यूल के मुताबिक, गेट 2025 परीक्षा 1, 2, 15 और 16 फरवरी को आयोजित की जाएगी।
गेट 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। गेट 2025 परीक्षा 2 शिफ्ट में आईआईटी रुड़की द्वारा आयोजित की जाएगी।
गेट 2025 परीक्षा की पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी। आईआईटी रुड़की 30 टेस्ट पेपर के लिए गेट 2025 का आयोजन करेगा।
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड और मूल आईडी प्रूफ लाना होगा। अगर उम्मीदवारों को गेट एडमिट कार्ड 2025 में कोई त्रुटि दिखती है, तो वे तुरंत संस्थान को सूचित कर सकते हैं और उसमें सुधार करवा सकते हैं।
गेट 2025 एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। एडमिट कार्ड पर नाम, फोटो, नामांकन आईडी, रोल नंबर, हस्ताक्षर, पेपर कोड, परीक्षा केंद्र और कोड, तिथि, समय और निर्देश होंगे।
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से आसानी से गेट 2025 एडमिट कार्ड की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं-
गेट हेल्पडेस्क से संपर्क करने के लिए, सोमवार से शुक्रवार, सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक और दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक 01332-284531 पर कॉल करें या helpdesk.gate@iitr.ac.in पर ईमेल करें।