Trusted Source Image

GATE 2027: गेट पंजीकरण का आज आखिरी दिन, 14 से 21 अक्टूबर तक करेक्शन का मौका, परीक्षा कार्यक्रम जानें

Saurabh Pandey | October 5, 2026 | 07:35 AM IST | 1 min read

गेट पंजीकरण का आज 5 अक्टूबर आखिरी दिन है। हालांकि विलंब शुल्क के साथ उम्मीदवार 12 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं।

Back

GATE 2027 Syllabus (All Subjects)

Download the GATE 2027 subject-wise syllabus PDF and prepare with the latest topics, section-wise weightage, and exam pattern for your chosen discipline.

Check Now
भारतीय नागरिकों के लिए DigiLocker के जरिए रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है। (आधिकारिक वेबसाइट)
भारतीय नागरिकों के लिए DigiLocker के जरिए रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन की बढ़ाई गई समय-सीमा आज यानी 5 अक्टूबर, 2026 को समाप्त हो जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपना आवेदन जमा नहीं किया है, वे गेट ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेसिंग सिस्टम (GOAPS) के जरिए यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। भारतीय नागरिकों के लिए DigiLocker के जरिए रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है।

हालांकि जो उम्मीदवार इस समय सीमा के दौरान आवेदन करने से चूक जाते हैं, उनके पास विलंब शुल्क का भुगतान करके आवेदन जमा करने का एक और अवसर होगा। विलंब शुल्क के साथ आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 12 अक्टूबर तक निर्धारित की गई है। इसके बाद आवेदन में सुधार की सुविधा 14 अक्टूबर से 21 अक्टूबर, 2026 तक उपलब्ध रहेगी।

ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग यानी GATE 2027 में शामिल होने के लिए उम्र की कोई सीमा नहीं है और उम्मीदवार कई बार परीक्षा दे सकते हैं।

GATE 2027: आवेदन शुल्क

श्रेणी
सामान्य अवधि
विस्तारित अवधि

एक प्रश्नपत्र
दो प्रश्नपत्र
महिला, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी उम्मीदवार
1000 रुपये
2000 रुपये
अन्य सभी उम्मीदवार (विदेशी नागरिकों सहित)
2000 रुपये
4000 रुपये

Also read AMUSU Election: एएमयू में छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर प्रदर्शन तेज, छात्रों ने चारों प्रवेश द्वार किए गए बंद

GATE 2027: परीक्षा कार्यक्रम

GATE 2027 का आयोजन 6, 7, 13, 14, 20 और 21 फरवरी, 2027 को कई सेशन में किया जाएगा। इसका रिजल्ट 19 मार्च, 2027 को घोषित किया जाएगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications