GATE 2025: गेट परीक्षा पंजीकरण तिथि में बदलाव, 28 अगस्त से gate2025.iitr.ac.in पर शुरू होगा आवेदन
Saurabh Pandey | August 24, 2024 | 07:37 AM IST | 2 mins read
GATE 2025 का एडमिट कार्ड 2 जनवरी, 2025 को उपलब्ध कराया जाएगा। आईआईटी रूड़की ने आधिकारिक वेबसाइट-gate2025.iitr.ac पर परीक्षा पैटर्न और GATE पाठ्यक्रम के बाद परिणाम तिथि की भी घोषणा की है।
Download the GATE 2027 subject-wise syllabus PDF and prepare with the latest topics, section-wise weightage, and exam pattern for your chosen discipline.
Check Nowनई दिल्ली : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रूड़की ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) 2025 के लिए आज यानी 24 अगस्त से शुरू होने वाली ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया को स्थगित कर दिया है। जो उम्मीदवार गेट 2025 परीक्षा में उपस्थित होना चाहते हैं, वे अब 28 अगस्त से आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, बिना विलंब शुल्क के GATE 2025 पंजीकरण 26 सितंबर, 2024 को समाप्त होगी। उम्मीदवार विलंब शुल्क का भुगतान कर 7 अक्टूबर तक अपने आवेदन पत्र जमा कर सकेंगे।
GATE 2025 Registration: शैक्षणिक योग्यता
वे उम्मीदवार जो वर्तमान में किसी स्नातक डिग्री कार्यक्रम के तीसरे या उच्चतर वर्ष में पढ़ रहे हैं या जिन्होंने इंजीनियरिंग/प्रौद्योगिकी/वास्तुकला/विज्ञान/वाणिज्य/कला/मानविकी में कोई सरकार-अनुमोदित डिग्री कार्यक्रम पूरा कर लिया है, वे GATE 2025 में उपस्थित होने के लिए पात्र हैं।
GATE 2025 Registration: परीक्षा शुल्क
महिला, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को (प्रति टेस्ट पेपर) 900 रुपये, लेट फीस के साथ 1400 रुपये का भुगतान करना होगा। विदेशी नागरिकों सहित अन्य सभी उम्मीदवारों को 1800 का भुगतान करना होगा, जबकि लेट फीस के साथ 2300 रुपये जमा करने होंगे।
GATE 2025: परीक्षा विवरण
गेट 2025 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) के रूप में आयोजित किया जाएगा। गेट 2025 केवल अंग्रेजी माध्यम में कुल 30 टेस्ट पेपर के लिए आयोजित किया जाएगा। प्रत्येक उम्मीदवार को केवल दो टेस्ट पेपर देने की अनुमति होगी।
GATE 2025: परीक्षा तिथि
आईआईटी रूड़की 1, 2, 15 और 16 फरवरी, 2025 को GATE परीक्षा आयोजित करेगा।
GATE 2025: एडमिट कार्ड
GATE 2025 का एडमिट कार्ड 2 जनवरी, 2025 को उपलब्ध कराया जाएगा। आईआईटी रूड़की ने आधिकारिक वेबसाइट-gate2025.iitr.ac पर परीक्षा पैटर्न और GATE पाठ्यक्रम के बाद परिणाम तिथि की भी घोषणा की है।
GATE 2025: आईआईटी रूड़की पर परीक्षा की जिम्मेदारी
ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग परीक्षा राष्ट्रीय समन्वय बोर्ड की ओर से बारी-बारी से आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी दिल्ली, आईआईटी गुवाहाटी, आईआईटी कानपुर, आईआईटी खड़गपुर, आईआईटी मद्रास, आईआईटी रूड़की और भारतीय विज्ञान संस्थान, बैंगलोर (आईआईएससी बैंगलोर) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित की जाती है।
GATE क्या है?
ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग या गेट एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है, जो भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी), राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (एनआईटी), भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थानों में मास्टर्स इन टेक्नोलॉजी (एमटेक) और देश भर के अन्य संस्थान/विश्वविद्यालयों में सीधे पीएचडी प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। कई सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (पीएसयू) और राज्य विद्युत बोर्ड (एसईबी) भी ग्रुप सी-लेवल पदों पर प्रशिक्षु इंजीनियरों और वैज्ञानिकों की भर्ती के लिए गेट स्कोर को स्वीकार करते हैं।
Quick Watch
]अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार