Trusted Source Image

UPTAC Counselling 2024: यूपीटेक बीटेक राउंड 3 सीट आवंटन परिणाम जारी, 25 अगस्त तक जमा करें स्वीकृति शुल्क

Santosh Kumar | August 23, 2024 | 01:29 PM IST | 1 min read

पंजीकृत उम्मीदवारों को यूपीटेक बीटेक राउंड 3 सीट आवंटन परिणाम की जांच करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।

यूपीटेक बीटेक राउंड 4 सीट आवंटन परिणाम 27अगस्त को जारी किए जाएंगे। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
यूपीटेक बीटेक राउंड 4 सीट आवंटन परिणाम 27अगस्त को जारी किए जाएंगे। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एकेटीयू) द्वारा उत्तर प्रदेश टेक्निकल एडमिशन काउंसलिंग (यूपीटेक) 2024 के बीटेक काउंसलिंग राउंड 3 के लिए सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने यूपीटेक बीटेक राउंड 3 काउंसलिंग 2024 के लिए आवेदन किया था, वे uptac.admissions.nic.in की मदद से सीट आवंटन परिणाम देख सकते हैं।

पंजीकृत उम्मीदवारों को यूपीटेक बीटेक राउंड 3 सीट आवंटन परिणाम की जांच करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा। उम्मीदवार 25 अगस्त तक बीटेक राउंड 3 के लिए आवंटित सीट के लिए स्वीकृति शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।

UPTAC B.Tech Counselling 2024: राउंड 4 सीट आवंटन

उम्मीदवारों को 25 अगस्त तक राउंड 3 के लिए अपनी प्राथमिकताएं जमा करनी होंगी और वे अपनी सीटें वापस लेने का विकल्प भी चुन सकते हैं। डेटा मिलान की तारीख 26 अगस्त तय की गई है। यूपीटेक 2024 का राउंड 4 सीट आवंटन परिणाम 23 अगस्त को सभी उम्मीदवारों के लिए स्वतः निर्धारित होगा।

नए आवंटन के लिए सीट पुष्टि शुल्क का भुगतान 27 से 29 अगस्त के बीच किया जाएगा। फ्रीज उम्मीदवारों को उनके आवंटित संस्थान में व्यक्तिगत रूप से रिपोर्ट करने के लिए 29 अगस्त से 4 सितंबर तक का समय दिया जाएगा।

Also readUPTAC Counselling 2024: यूपीटेक बीटेक राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम जारी, ऐसे करें चेक

UPTAC Counselling 2024: राउंड 3 सीट आवंटन परिणाम

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से यूपीटेक बीटेक काउंसलिंग 2024 राउंड 3 सीट आवंटन की जांच कर सकते हैं-

  • आधिकारिक वेबसाइट uptac.admissions.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, 'UPTAC BTech Counselling 2024 Round 3 Seat Allotment' लिंक पर क्लिक करें।
  • जेईई (मेन) आवेदन संख्या, पासवर्ड और सुरक्षा पिन दर्ज करें।
  • यूपीटेक बीटेक काउंसलिंग 2024 राउंड 3 सीट आवंटन परिणाम स्क्रीन पर दिखेगा।
  • विवरण की जांच करके पुष्टिकरण फॉर्म डाउनलोड करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications