GATE 2025 Exam Date: आईआईटी रुड़की ने जारी किया गेट 2025 का शेड्यूल, आवेदन तिथि जानें
Santosh Kumar | July 12, 2024 | 05:29 PM IST | 1 min read
गेट 2025 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) के रूप में आयोजित किया जाएगा। गेट 2025 केवल अंग्रेजी माध्यम में कुल 30 टेस्ट पेपर के लिए आयोजित किया जाएगा।
Download the GATE 2027 subject-wise syllabus PDF and prepare with the latest topics, section-wise weightage, and exam pattern for your chosen discipline.
Check Nowनई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) 2025 परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। गेट 2025 परीक्षा अगले साल 1, 2, 15 और 16 फरवरी को आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आयोजन आईआईटी रुड़की द्वारा किया जाएगा। उम्मीदवार गेट 2025 से जुड़ी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in के जरिए जान सकते हैं।
गेट 2025 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) के रूप में आयोजित किया जाएगा। गेट 2025 केवल अंग्रेजी माध्यम में कुल 30 टेस्ट पेपर के लिए आयोजित किया जाएगा। प्रत्येक उम्मीदवार को अधिकतम दो टेस्ट पेपर देने की अनुमति होगी।
पात्रता मानदंड के अनुसार, जो उम्मीदवार किसी भी स्नातक डिग्री कोर्स के तीसरे या अंतिम वर्ष में हैं या जिन्होंने इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी, वास्तुकला, विज्ञान, वाणिज्य, कला या मानविकी में कोई सरकारी मान्यता प्राप्त डिग्री कोर्स पूरा कर लिया है, वे गेट 2025 परीक्षा के लिए उपस्थित हो सकते हैं।
Also read GATE 2025 Website: गेट 2025 आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च; सभी विषयों के लिए परीक्षा पैटर्न और सिलेबस जारी
Gate 2025 Application Date: अगस्त 2024 के आखिरी हफ्ते में
गेट स्कोर परिणाम की घोषणा की तारीख से 3 साल की अवधि के लिए वैध रहेगा। परीक्षा की तैयारी के लिए गेट 2025 का सिलेबस और परीक्षा पैटर्न पहले ही जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर विषयवार पाठ्यक्रम देख सकते हैं।
गेट 2025 आवेदन पोर्टल अगस्त 2024 के आखिरी सप्ताह में खुलने की उम्मीद है। रजिस्ट्रेशन विंडो खुलने के बाद पात्र उम्मीदवार गेट 2025 की वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। गेट 2025 परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।
गेट 2025 एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी जिसकी अवधि तीन घंटे होगी। प्रश्न पत्र में सामान्य योग्यता और चयनित विषयों से प्रश्न शामिल होंगे। प्रत्येक प्रश्न एक या दो अंक का होगा, और गलत उत्तरों के लिए नकारात्मक अंकन होगा। पिछले साल, डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का एक नया पेपर जोड़ा गया था।
अगली खबर
]Manusmriti Row: डीयू में मनुस्मृति पढ़ाने का प्रस्ताव खारिज, बसपा प्रमुख मायावती ने किया फैसले का स्वागत
प्रधान ने पीटीआई से कहा कि मामले की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने गुरुवार (11 जुलाई) को दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति से बात की। वहीं, बसपा प्रमुख मायावती ने विश्वविद्यालय द्वारा लिए गए इस फैसले का स्वागत किया है।
Press Trust of India | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल