Santosh Kumar | February 16, 2024 | 10:07 AM IST | 1 min read
ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग परीक्षा (GATE 2024) की उत्तर कुंजी 21 फरवरी को और परिणाम 16 मार्च को जारी किया जाएगा।
Download the GATE 2027 subject-wise syllabus PDF and prepare with the latest topics, section-wise weightage, and exam pattern for your chosen discipline.
Check Now
नई दिल्ली: इंडियन इंस्ट्टीयूट ऑफ साइंसेज, बेंगलुरु आज यानी 16 फरवरी को गेट परीक्षा 2024 की रिस्पॉन्स शीट जारी करेगा। यह शीट संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in पर जारी की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी पोर्टल पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
गेट परीक्षा 3, 4, 10 और 11 फरवरी को दो पालियों में आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की प्रोविजनल उत्तर कुंजी 21 फरवरी को उपलब्ध कराई जाएगी।
आंसर की जारी होने के बाद छात्र रिस्पॉन्स शीट और उत्तर कुंजी की मदद से अपना संभावित स्कोर देख सकते हैं। वहीं, उम्मीदवारों को प्रोविजनल आंसर की पर आपत्तियां दर्ज कराने के लिए भी समय दिया जाएगा। इसके लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके बाद ही आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी।
अभ्यर्थियों को आपत्ति दर्ज कराने के लिए 22 से 25 फरवरी तक का समय दिया जाएगा। इन आपत्तियों के आधार पर GATE Exam 2024 का रिजल्ट 16 मार्च को घोषित किया जाएगा।
गेट 2024 रिस्पॉन्स शीट उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।