गेट 2024 पंजीकरण की अंतिम तिथि 5 अक्टूबर तक बढ़ाई गई; 29 सितंबर को 1.37 लाख रजिस्टर हुए
Alok Mishra | September 30, 2023 | 12:13 PM IST | 1 min read
आईआईएससी गेट 2024 में पिछले साल की तुलना में 25% अधिक पंजीकरण किए गए। आवेदन पत्र goaps.iisc.ac.in पर उपलब्ध
नई दिल्ली: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बैंगलोर (IISc) ने कहा कि ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2024) के लिए कल 1.37 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। संस्थान ने और अधिक उम्मीदवारों को बिना लेट फीस के आवेदन करने का मौका देने के लिए बिना लेट फीस के पंजियन की अंतिम तिथि 5 अक्टूबर तक बढ़ा दी है।
गेट ऑनलाइन एप्लिकेशन प्रोसेसिंग सिस्टम (GOAPS), goaps.iisc.ac.in, पर पंजीकरण लिंक 2024 उपलब्ध कराया गया है। जो उम्मीदवार आईआईटी और आईआईएससी में स्नातकोत्तर (पीजी) और सीधे डॉक्टरेट कार्यक्रम करना चाहते हैं, उन्हें परीक्षा में शामिल होना होगा। कई सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) में भर्ती भी गेट स्कोर के माध्यम से की जाती है।
Also read Also read गेट 2024 के माध्यम से पीएसयू में नौकरियां
गेट 2024 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 सितंबर थी और विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर है। हालांकि, नवीनतम घोषणा के अनुसार, उम्मीदवार नियमित शुल्क के साथ 5 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं।
आईआईएससी ने बताय, "GATE 2024 के लिए 1,37,000 आवेदन आज मिले! अधिक उम्मीदवारों को आवेदन करने का मौका देने के लिए, पंजीकरण (बिना विलंब शुल्क के) 5 अक्टूबर, 2023 तक बढ़ाया जा रहा है। विलंब शुल्क 5 अक्टूबर, 2023 के बाद लागू होगा। कृपया अंतिम तिथि तक प्रतीक्षा न करें। तुरंत आवेदन करें! गेट ऑनलाइन एप्लिकेशन प्रोसेसिंग सिस्टम (GOAPS): https://goaps.iisc.ac.in”
गेट परीक्षा 2024 इंजीनियरिंग, विज्ञान, वास्तुकला और मानविकी के 30 पेपर के लिए 3, 4, 10 और 11 फरवरी को आयोजित की जाएगी। 21 सितंबर को, IISc ने बताया था कि GATE 2024 के लिए पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 25% अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं।
गेट 2024 पंजीकरण शुल्क
श्रेणी-वार नियमित पंजीकरण शुल्क और देर से आवेदन शुल्क का विवरण
|
श्रेणी |
नियमित शुल्क |
विलंब शुल्क |
|
आरक्षित और महिला उम्मीदवार |
900 रुपये |
1,400 रुपये |
|
अन्य सभी श्रेणियों के लिए |
1,800 रुपये |
2,300 रुपये |
विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल