GATE 2024 Final Answer Key: गेट फाइनल आंसर की gate2024.iisc.ac.in पर जारी
Saurabh Pandey | March 15, 2024 | 03:56 PM IST | 2 mins read
गेट 2024 की प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 22 से 25 फरवरी तक अवसर दिया गया था। जिसके बाद अब फाइनल आंसर की जारी की गई है।
नई दिल्ली : भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) बैंगलोर ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2024) की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आईआईएससी गेट की आधिकारिक वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in पर जाकर आंसर की चेक कर सकते हैं। आईआईएससी बैंगलोर ने गेट 2024 की फाइनल आंसर की 38 विषयों के लिए जारी की है।
आईआईएससी बैंगलोर ने गेट फाइनल आंसर की 2024 पीडीएफ और मास्टर प्रश्न पत्र भी जारी कर दिया है। उम्मीदवार GATE 2024 आंसर की आईआईएससी बैंगलोर की आधिकारिक वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं। GATE रिस्पॉन्स शीट 2024 भी जारी कर दी गई है और ऑनलाइन डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।
गेट आंसर की चुनौती सुविधा 22 से 25 फरवरी तक उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध थी। उम्मीदवारों की तरफ से उठाई गई चुनौतियों की समीक्षा करने के बाद ही गेट फाइनल आंसर की तैयार की गई है।
आईआईएससी बैंगलोर ने पहले ही मास्टर प्रश्न पत्र अपलोड कर दिए हैं। उत्तर कुंजी का मिलान मास्टर प्रश्न पत्र में प्रश्नों के क्रम से किया जाता है। सही उत्तरों की जांच के लिए उम्मीदवारों को मास्टर प्रश्न पत्र और संबंधित GATE 2024 अंतिम उत्तर कुंजी को चेक करना चाहिए।
GATE 2024 Answer Key pdf परिणाम 16 मार्च को
परीक्षा प्राधिकरण की वेबसाइट के अनुसार, GATE 2024 का परिणाम 16 मार्च को घोषित किया जाएगा। छात्र 23 मार्च से GATE स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। आईआईएससी बैंगलोर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों और अन्य भाग लेने वाले कॉलेजों द्वारा स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए स्कोर कार्ड शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए मान्य होगा।
Also read GATE Result 2024: गेट परीक्षा परिणाम कल होगा जारी, एडमिशन के लिए स्कोर को मान्यता देंगे ये संस्थान
GATE 2024 Final Answer Key ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर मास्टर प्रश्न पत्र और उत्तर कुंजी लिंक का चयन करें।
- आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा।
- प्रश्न और उत्तर कुंजी पर क्लिक करें।
- अब इसकी एक प्रति डाउनलोड करें और सुरक्षित रखें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें