GAT-B 2026 Scorecard: जीएटी-बी स्कोरकार्ड exams.nta.nic.in/gat-bet पर जारी, जानिए डाउनलोड प्रक्रिया
Abhay Pratap Singh | June 26, 2026 | 03:24 PM IST | 1 min read
जीएटी-बी 2026 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन लॉगिन विंडो में दर्ज करना होगा।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट - बायोटेक्नोलॉजी (GAT-B) 2026 का स्कोर और रैंक कार्ड घोषित कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/gat-bet के माध्यम से जीएटी-बी स्कोरकार्ड 2026 जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।
जीएटी-बी 2026 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन लॉगिन विंडो में दर्ज करना होगा। इससे पहले, एनटीए ने 10 जून, 2026 को जीएटी-बी 2026 और बीईटी 2026 का परिणाम ऑनलाइन घोषित कर दिया था।
GAT-B 2026 Rank Card: विवरण
जीएटी बी स्कोर और रैंक कार्ड 2026 पर निम्नलिखित विवरणों की जांच कर सकते हैं:
- उम्मीदवार का नाम
- आवेदन संख्या
- जीएटी-बी 2026 पंजीकरण तिथि
- अभिभावक का नाम और जेंडर
- वर्ग
- प्राप्त अंक (240 में से)
- योग्यता की स्थिति
- उम्मीदवार की श्रेणीवार रैंक
- उम्मीदवार की फोटो।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट - बायोटेक्नोलॉजी (GAT-B) का स्कोर और रैंक कार्ड https://exams.nta.nic.in/gat-bet/ पर अपलोड कर दिया गया है। जो उम्मीदवार जीएटी-बी 2026 में शामिल हुए थे, वे एनटीए की वेबसाइट से अपना स्कोर और रैंक कार्ड डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं।”
जीएटी-बी 2026 के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए उम्मीदवार हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 / 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं या dbt@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।
GAT-B score and rank 2026: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर जीएटी-बी रैंक कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट https://exams.nta.nic.in/gat-bet/ पर जाएं।
- पेज स्क्रॉल करें और ‘GAT-B 2026 का स्कोर कार्ड’ पर क्लिक करें।
- फिर, लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- जीएडी-बी स्कोर कार्ड जांचें, डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई