FMGE June 2024: फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट परीक्षा जून 2024 के लिए आवेदन आज से शुरू, अंतिम तिथि 20 मई
Abhay Pratap Singh | April 29, 2024 | 12:27 PM IST | 2 mins read
एफएमजीआई जून 2024 परीक्षा देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 6 जूलाई को सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन ऑफ मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) द्वारा आज यानी 29 अप्रैल दोपहर 1 बजे से एफएमजीआई जून 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। योग्य अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट https://natboard.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट परीक्षा जून 2024 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 मई निर्धारित की गई है। फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (एफएमजीई) जून परीक्षा 6 जुलाई को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी। एफएमजीआई जून 2024 परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित होगी।
एफएमजीई परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों को 6,195 रुपये परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा। आवेदन करने वाला उम्मीदवार भारत का नागरिक या भारत का प्रवासी नागरिक होना चाहिए। आवेदन फॉर्म भरने से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
FMGE Eligibility 2024: पात्रता मानदंड
उम्मीदवार नीचे दिए गए एफएमजीई परीक्षा 2024 के लिए पात्रता मानदंड की जांच कर सकते हैं:
- उम्मीदवार के पास प्राथमिक चिकित्सा योग्यता होनी चाहिए, जिसकी पुष्टि संबंधित भारतीय दूतावास द्वारा की गई हो।
- प्राथमिक चिकित्सा योग्यता का परिणाम 30 अप्रैल 2024 को या उससे पहले घोषित किया गया हो।
Also read FMGE June 2024: एनबीई ने एफएमजीई जून परीक्षा तिथि बदली, अब 6 जुलाई को होगा एग्जाम
उम्मीदवारों के लिए आवेदन सुधार विंडो 24 मई से 28 मई तक खोली जाएगी। फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट परीक्षा जून 2024 में उपस्थित होने वाले आवेदकों के लिए एफएमजीई जून 2024 एडमिट कार्ड 1 जुलाई को जारी किया जाएगा। परीक्षा समाप्त होने के बाद 6 अगस्त 2024 को एफएमजीई रिजल्ट घोषित होगा।
FMGE Application Form 2024: आवेदन करें
उम्मीदवार नीचे दिए गए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के चरणों की जांच कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
- आईडी और पासवर्ड जनरेट करने के लिए ऑनलाइन प्रोफाइल बनाएं।
- क्रेडेंशियल जैसे आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
- इसके बाद कैंडिडेट ‘आवेदन पर जाएं’ लिंक पर क्लिक करें।
- अब, आवेदन फॉर्म में सभी आवश्यक फील्ड भरें।
- आवेदन पत्र जमा करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
एफएमजीई जून 2024 परीक्षा में 300 बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल होंगे। प्रश्न पत्र केवल अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध होगा। पेपर दो भागों में विभाजित होगा, प्रत्येक भाग में 150-150 प्रश्न होंगे। उत्तीर्ण घोषित होने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम 150 अंकों की आवश्यकता होगी। एफएमजीई जून परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है।
नोटिस में कहा गया कि, “आवेदन पत्र जमा करने, फीस भुगतान में किसी प्रकार की समस्या होने या किसी प्रश्न या स्पष्टीकरण के लिए उम्मीदवार एनबीईएमएस के हेल्पलाइन नंबर +91-7996165333 पर संपर्क कर सकते है। इसके अलावा एनबीईएमएस पोर्टल पर भी लॉगिन के माध्यम से शिकायत दर्ज करा सकते हैं।”
अगली खबर
]UGI Allahabad Admissions 2024: यूनाइटेड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस इलाहाबाद के यूजी-पीजी कोर्स में प्रवेश शुरू
यूजीआई इलाहाबाद प्रवेश 2024 के लिए प्रासंगिक प्रवेश परीक्षा में वैध अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को ही स्नातक और पोस्ट ग्रेजुएशन प्रोग्राम में प्रवेश दिया जाएगा।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल