FMGE October 2026: फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, पात्रता मानदंड, शुल्क, एग्जाम डेट जानें

Saurabh Pandey | September 11, 2026 | 10:31 PM IST | 2 mins read

फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट परीक्षा अक्टूबर 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

FMGE Preparation Tips

Ebook contains the best strategies for FMGE preparation tips.

Check Now
एफएमजीई अक्टूबर 2026 आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 25 सितंबर है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन्स इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (FMGE) अक्टूबर 2026 सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार अब एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 25 सितंबर है।

एफएमजीई आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि के बाद उम्मीदवार 29 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक अपने एप्लीकेशन फॉर्म में नाम, राष्ट्रीयता, ईमेल, आधार, मोबाइल नंबर और परीक्षा शहर को छोड़कर कोई भी जानकारी या दस्तावेज को संपादित किया जा सकेगा।

NBEMS FMGE October 2026: आवेदन शुल्क

विवरण
परीक्षा शुल्क
परीक्षा शुल्क
3,940.68 रुपये
जीएसटी (18%)
709.32 रुपये
कुल देय राशि
4,650 रुपये

NBEMS FMGE October 2026: आवेदन प्रक्रिया जानें

  1. एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर एफएमजीई अक्टूबर 2026 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब खुद को रजिस्टर करें और अकाउंट में लॉगिन करें।
  4. आवेदन फॉर्म भरें, निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।
  5. इसके बाद सबमिट करने से पहले सभी विवरणों को ध्यान से चेक करें।
  6. अंत में आवेदन फॉर्म सबमिट करें और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें।

Also read HP TET 2026: हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, पात्रता मानदंड, शुल्क; परीक्षा तिथि जानें

NBEMS FMGE October 2026: परीक्षा तिथि

आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, FMGE अक्टूबर 2026 परीक्षा 31 अक्टूबर 2026 को पूरे भारत में अलग-अलग सेंटर्स पर कंप्यूटर-बेस्ड मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 27 अक्टूबर को जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड परीक्षा में शामिल होने वाले प्रत्येक उम्मीदवार को डाउनलोड करना होगा। बिना एडमिट कार्ड किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

FMGE 2026: परीक्षा पैटर्न

इस परीक्षा में एक प्रश्नपत्र शामिल होगा, जिसमें 300 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न के लिए केवल अंग्रेजी भाषा में 4 उत्तर विकल्प दिए जाएंगे। उम्मीदवारों को प्रत्येक प्रश्न में दिए गए 4 उत्तर विकल्पों में से सही का चयन करना होगा। पेपर दो पालियों में होगा। प्रत्येक भाग में 150 प्रश्न होंगे। दोनों भागों के बीच एक निर्धारित ब्रेक होगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]