Santosh Kumar | September 10, 2026 | 04:28 PM IST | 1 min read
शिकायतें या आपत्तियां केवल कैंडिडेट लॉगिन पोर्टल पर उपलब्ध "कैंडिडेट्स ग्रीवेंस एंड क्वेरी रिड्रेसल सिस्टम" के जरिए आज शाम 6 बजे तक ही जमा की जा सकती हैं।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Now
नई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमिटी (एमसीसी) ने नीट यूजी काउंसलिंग 2026 के राउंड 2 का प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर अपना प्रोविजनल अलॉटमेंट रिजल्ट देख सकते हैं। मेडिकल काउंसलिंग कमिटी (एमसीसी) ने नीट यूजी राउंड 2 प्रोविजनल रिजल्ट से संबंधित अधिसूचना भी जारी की है।
अगर कोई गड़बड़ी या गलती नजर आती है, तो उसे रिपोर्ट करें। शिकायतें या आपत्तियां केवल कैंडिडेट लॉगिन पोर्टल पर उपलब्ध "कैंडिडेट्स ग्रीवेंस एंड क्वेरी रिड्रेसल सिस्टम" के जरिए आज शाम 6 बजे तक ही जमा की जा सकती हैं।
एमसीसी ने साफ किया है कि यह प्रोविजनल रिजल्ट केवल जानकारी के लिए है और इसमें बदलाव हो सकता है। उम्मीदवार इस अलॉटमेंट के आधार पर सीट पर अपना हक नहीं जता सकते और न ही इसे कोर्ट में चुनौती दी जा सकती है।
Also readNBEMS NEET PG 2026 Result: नीट पीजी का रिजल्ट कब आएगा? आंसर-की पीडीएफ natboard.edu.in पर जल्द
अलॉट किए गए कॉलेज में रिपोर्टिंग फाइनल रिजल्ट घोषित होने के बाद ही करनी होगी। राउंड 2 के लिए चॉइस भरने और लॉक करने की प्रक्रिया 9 सितंबर तक चली। सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया के बाद प्रोविजनल रिजल्ट जारी किया गया है।
सीट अलॉटमेंट का फाइनल रिजल्ट जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। जिन कैंडिडेट्स को सीट अलॉट होगी, उन्हें 12 से 18 सितंबर के बीच संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 19 सितंबर को होगा।
वहीं, कुछ सेंटर्स (जैसे जयपुर के सीतापुरा) पर बिजली की समस्या से प्रभावित कैंडिडेट्स के लिए 5 सितंबर को दोबारा परीक्षा हुई। अब, लाखों मेडिकल ग्रेजुएट्स नीट पीजी आंसर की और रिस्पॉन्स शीट्स का इंतजार कर रहे हैं ताकि वे अनुमानित स्कोर का आकलन कर सकें।
Santosh Kumar